फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandrayaan 3 successful Landing CM watched live telecast with students and congratulations to all

Chandrayaan 3 Landing: सीएम ने छात्रों संग देखा चंद्रयान का सीधा प्रसारण, सफलता पर दी बधाई

Wed, 23 Aug 2023 10:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार स्कूली बच्चों के भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना व देखा।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 successful Landing CM watched live telecast with students and congratulations to all
सीएम ने देखा चंद्रयान 3 का लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों संग चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा। मिशन की सफलता के साथ ही स्कूली बच्चों के उत्साह का कोई ठिकाना नहीं था।

विज्ञापन


Chandrayaan 3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा उत्तराखंड, लगे भारत माता की जय के नारे, तस्वीरें
विज्ञापन


सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार स्कूली बच्चों के भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना व देखा। सीएम ने कहा, पीएम के मार्गदर्शन और वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से भारत ने दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों व अन्य सदस्यों व देश-प्रदेश की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, रायपुर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, बनियावाला के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। धामी ने कहा, चंद्रयान-3 के मिशन के तहत चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ आज भारत विश्व का पहला देश बन गया है। जिसके हम सभी साथी साक्षी बने हैं।

Chandrayaan 3 successful Landing CM watched live telecast with students and congratulations to all

उन्होंने कहा, एक समय हमारे देश को सपेरों का देश कहा जाता था, आज विज्ञान के क्षेत्र में देश नंबर एक बना है। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो पाया तो पीएम ने हमारे वैज्ञानिकों को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। दोगुनी ताकत से इस अभियान को पूरा करने की शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। सचिव शिक्षा रविनाथ रमन ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद थे।

भारत दुनिया का शक्तिशाली देश बनेगा
सीएम ने कहा, हमारा देश आज 11वीं से पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया। 2027-28 तक पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के साथ 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर दुनिया का नेतृत्व करने वाला शक्तिशाली व समर्थ देश बनेगा।

युवा देश का भविष्य
उन्होंने कहा, हमारे युवा छात्र देश का भविष्य हैं। वे जिस क्षेत्र में जाएं उसका नेतृत्व करें तथा देश के सपने एवं अपेक्षाओं को पूरा करने में अपना योगदान देने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed