फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Wife of a soldier martyred in Kargil war dead body found hanging from a fan in house

Dehradun: कारगिल में बलिदान हुए सैनिक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में पंखे से लटका मिला शव

Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

बीरा देवी की सास जब उसके कमरे में गई तो वह पंखे से लटक रही थी। जिसकी सूचना सास ने ग्राम प्रशासक सुधीर क्षेत्री को दी।

विज्ञापन
Dehradun News Wife of a soldier martyred in Kargil war dead body found hanging from a fan in house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल युद्ध में बलिदान हुए सैनिक की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का मान कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


बड़ोवाला जामुनवाली लाइन निवासी बलिदानी विक्रम सिंह की पत्नी बीरा देवी (53) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह बीरा देवी की सास जब उसके कमरे में गई तो वह पंखे से लटक रही थी। जिसकी सूचना सास ने ग्राम प्रशासक सुधीर क्षेत्री को दी। सुधीर क्षेत्री की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने बीरा देवी को पंखे से उतार कर 108 के माध्यम से जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीरा देवी के पति विक्रम सिंह कारगिल में शहीद हो गए थे। बीरा देवी घर में अपनी सास के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: सावधान...राजधानी में फिर सक्रिय हुआ ठक-ठक गिरोह, सिग्नल और भीड़भाड़ में कार सवारों को बना रहे शिकार

बीरादेवी का इकलौता बेटा सेना में है, जो वर्तमान में गंगानगर राजस्थान में तैनात है। चौकी जौलीग्रांट प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि मृतका के बेटे को सूचना दे दी गई है। कालू वाला प्रशासक पंकज रावत ने बताया कि बीरा देवी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed