{"_id":"670923561d43620e310c4ab0","slug":"dehradun-news-two-and-a-half-kilogram-charas-seized-from-bus-going-from-uttarkashi-to-dehradun-in-vikasnagar-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस से पकड़ी ढाई किलो चरस, चालक-परिचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस से पकड़ी ढाई किलो चरस, चालक-परिचालक गिरफ्तार
Fri, 11 Oct 2024 06:42 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:42 PM IST
सार
Dehradun News: बस गर्ग ट्रेवल्स, देहरादून की है। केबिन में मिले बैग से 2.580 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के विकासनगर में सहसपुर थाना पुलिस ने उत्तरकाशी जिले से देहरादून आ रही निजी बस से करीब ढाई किलोग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक और परिचालक ने बताया कि वह लंबे समय से बस से चरस तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि केबिन में मिले बैग से 2.580 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
Cyber Attack In Uttarakhand: डाटा सेंटर और वेबसाइटों का सिक्योरिटी ऑडिट ही नहीं किया गया, अब उठाया ये कदम
विज्ञापन
बस गर्ग ट्रेवल्स, देहरादून की है। चालक ने अपना नाम विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ निवासी नसीम और परिचालक ने अपना नाम देहरादून के भंडारी बाग निवासी तालिब बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।