फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Three shooters of Randeep Bhati gang arrested with weapons

Dehradun: रणदीप भाटी गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार, नोएडा में भाजपा सांसद के करीबी पर हमला करने के बाद से थे फरार

Sun, 13 Nov 2022 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Nov 2022 08:52 PM IST
सार

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि तीन अक्तूबर की रात स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने नोएडा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सांगा पंडित और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता का अपहरण कर जानलेवा हमला किया था।

विज्ञापन
Dehradun News: Three shooters of Randeep Bhati gang arrested with weapons
रणदीप भाटी गैंग के शूटर गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भाजपा सांसद के करीबी पर नोएडा में जानलेवा हमला करने के बाद फरार चल रहे रणदीप भाटी गिरोह के तीन शूटरों को उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल, तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ के अनुसार, तीनों यहां लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए थे। गिरफ्तारी के दौरान शूटरों ने हथियार के बल पर भागने की भी कोशिश की। लेकिन, एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि तीन अक्तूबर की रात स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने नोएडा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सांगा पंडित और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता का अपहरण कर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा ने नोएडा पुलिस को अल्टीमेटम दिया था। इस बीच उत्तराखंड एसटीएफ को सूचना मिली कि दिल्ली के रणदीप भाटी गिरोह के कुछ शॉर्प शूटर देहरादून आ रहे हैं। इसके बाद दून की सभी सीमाओं पर चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन


शनिवार देर रात आशारोड़ी चेक पोस्ट पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा और उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट के नेतृत्व में तैनात टीम को काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखी। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने स्कॉर्पियो का पीछा शुरू कर दिया और ट्रांसपोर्टनगर के पास रोककर चेकिंग की। इस दौरान कार सवार तीन व्यक्तियों ने हथियार निकाल एसटीएफ को डराने की कोशिश और भागने लगे। लेकिन, टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। उनके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा और 12 कारतूस मिले हैं। घटना के दौरान ट्रांसपोर्टनगर चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और यूपी के हैं शूटर 

शूटरों की पहचान गौरव उर्फ सोनू निवासी बगोर थाना चांदीनगर जिला बागपत, हरपाल निवासी गुजरवाली थाना बाबर जिला रेवाड़ी हरियाणा और गौरव चंदीला निवासी भतौला खेड़ीपुर जिला फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है। 

भाटी के कहने पर किया था सांगा पंडित का अपहरण 

पूछताछ में शूटर हरपाल ने बताया कि गैंगस्टर रणदीप भाटी के कहने पर तीन अक्तूबर को उन्होंने नोएडा के बी-2 थानाक्षेत्र में सांगा पंडित का अपहरण कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि रणदीप भाटी के मुख्य शूटर हरपाल ने इसी साल फरवरी में अमन नाम के एक कॉल सेंटर संचालक का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगी थी। इस आरोप में दिल्ली की हरिनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। वहीं, शूटर गौरव चंदीला भी हत्या की कोशिश में जेल जा चुका है।  

रणदीप भाटी और अनिल दुजाना में आपसी रंजिश 

एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर सुंदर भाटी का अनिल दुजाना से काफी समय से रंजिश चल रही है। 31 जनवरी 2014 को सुंदर भाटी गिरोह के मुख्य शूटर अशोक और पांच अन्य ने रणदीप भाटी गिरोह के एक शूटर संजय नागर की नालापानी रोड, रायपुर, देहरादून में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed