{"_id":"6904b19767911c8f2c0e2424","slug":"dehradun-news-three-day-dera-comedy-festival-begins-tomorrow-with-stars-from-the-kapil-sharma-show-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कल से शुरू होगा डेरा कॉमेडी फेस्ट, गुदगुदाएंगे द कपिल शर्मा शो के सितारे, सीएम करेंगे उद्धाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कल से शुरू होगा डेरा कॉमेडी फेस्ट, गुदगुदाएंगे द कपिल शर्मा शो के सितारे, सीएम करेंगे उद्धाटन
Fri, 31 Oct 2025 06:31 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 31 Oct 2025 06:31 PM IST
सार
यह पहला मौका है जब द कपिल शर्मा शो की टीम एक ही फेस्टिवल में शामिल होगी। एक से तीन अक्तूबर तक महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
डेरा कॉमेडी फेस्ट की जानकारी देते टीम के सदस्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कल से उत्सव की शुरुआत होगी। इसी उत्सव के तहत दून में तीन दिवसीय डेरा कॉमेडी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एक से तीन अक्तूबर तक चलने वाले इस फेस्ट में द कपिल शर्मा शो के सितारे लोगों को खूब गुदगुदाएंगे।
विज्ञापन
फेस्ट के संबंध में शुक्रवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए आयोजक भारत कुकरेती ने कहा, यह पहला मौका है जब द कपिल शर्मा शो की टीम एक ही फेस्टिवल में शामिल होगी। सुनील ग्रोवर, जो अमिताभ बच्चन, गुलजार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अद्भुत नकलों से मशहूर हैं, दर्शकों को अपनी खास अदायगी से लुभाएंगे। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने प्रसिद्ध धरम-सनी अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
विज्ञापन
Dehradun: सीएम ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
जबकि हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचने वाले जाकिर खान, गोपाल दत्त, जुड़वां बहनें चिंकी-मिंकी, राजीव ठाकुर अपनी अदाकारी के साथ परितोष त्रिपाठी अपनी मजेदार अदाओं के साथ-साथ हास्य कविताएं भी प्रस्तुत करेंगे। बताया, फेस्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। पत्रकार वार्ता में अनिल गुप्ता, परितोष त्रिपाठी और गुरपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन