फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : son murdered mother, run away from wife

Dehradun News : कलयुगी बेटे ने की बुजुर्ग मां की गला दबाकर हत्या, पत्नी संग गिरफ्तार

Tue, 26 Jan 2021 11:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Jan 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
dehradun news : son murdered mother, run away from wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। प्राथमिक पड़ताल के बाद हत्या का आरोप महिला के बेटे और बहु पर है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा सकता है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह डालनवाला इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव को वाराणसी से नवरत्न नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने बताया कि अंबेडकर नगर में उसकी सास सरोज देवी की मौत हो गई है। उन्हें शक है कि सरोज देवी की सामान्य मृत्यु नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है। आरोप था कि सरोज देवी से उनका बेटा अक्सर झगड़ा करता था। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शुरूआत में देखने पर किसी प्रकार की संदिग्धता नहीं लगी। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। इस पर संदेह के आधार पर महिला के बेटे से पूछताछ की गई तो वह सकपकाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार को ले जा रहा था शव 

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रविवार रात के समय वह शराब के नशे में घर आया था और मां से झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में उसने और उसकी पत्नी ने मिलकर गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। दोनों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर सरोज देवी के बेटे जयवीर और उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रहीं थी। चूंकि, पुलिस को शक था तो उन्होंने वहां रिश्तेदारों से बात कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जरा भी देर करती तो उसका बेटा महिला का अंतिम संस्कार कर चुका होता। 

दूसरी पत्नी के साथ रहता है आरोपी 

आरोपी की पहली पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह वर्तमान में दूसरी पत्नी के साथ रहता है। हालांकि, पहली पत्नी से तलाक हुआ है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से मां और बेटे में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed