{"_id":"6a01fc17f0da161bec025363","slug":"dehradun-news-singer-masoom-who-hurled-abuse-she-is-repeatedly-calling-on-coming-to-doon-to-record-his-stateme-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पुलिस को गोली दे रहा गाली देने वाला गायक मासूम; बार-बार दून आकर बयान देने में कर रहा आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पुलिस को गोली दे रहा गाली देने वाला गायक मासूम; बार-बार दून आकर बयान देने में कर रहा आनाकानी
Mon, 11 May 2026 09:28 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 11 May 2026 09:28 PM IST
सार
डीएवी कॉलेज में मंच से गाली देने के मामले में डालनवाला थाने में मासूम शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने उसे तलब किया है लेकिन वह दून आकर बयान दर्ज नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन
गायक मासूम शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विस्तार
डीएवी पीजी कॉलेज में फेस्ट के दौरान मंच से गाली देने वाला हरियाणवी गायक मासूम शर्मा अब उत्तराखंड पुलिस को गोली दे रहा है। दून पुलिस ने घटना के संबंध में बयान लेने के लिए उसे तलब किया है पर वह बार-बार दून आकर बयान देने से आनाकानी कर रहा है। पुलिस उसे दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन
मंच से गाली देने के मामले में डालनवाला थाने में मासूम शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने उसे तलब किया है लेकिन वह दून आकर बयान दर्ज नहीं करवा रहा है। पहले उसका भाई दून पुलिस के पास पहुंचा था और मासूम की व्यवस्तता का हवाला देकर 28 अप्रैल के बाद दून आने का वादा किया था। इसके बाद मासूम शर्मा की ओर से फिर 10 दिन की मोहलत मांगी गई। वह समय भी बीत चुका है लेकिन वह अपना बयान दर्ज कराने तक दून नहीं आया। अब उसे रिमाइंडर नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
हरिद्वार रामशंकर हत्याकांड: अब CBI करेगी जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर देहरादून में दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच में उसका पक्ष जानना भी जरूरी है। मासूम शर्मा को फिर से नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज के मंच में उसके अभद्र व्यवहार और गाली देने के मामले की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई थी। देहरादून में भी उसके खिलाफ लोगों में आक्रोश था और लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।