फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: SI son commits suicide family says he was fond of playing this online mobile game

एसआई के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले - यह मोबाइल गेम खेलने का था शौकीन

Tue, 14 Jul 2020 12:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Jul 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: SI son commits suicide family says he was fond of playing this online mobile game
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पब्जी गेम खेलने का शौकीन था, जिसके कारण वह देर तक सोता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि प्रणय कुमार (पुत्र अजय कुमार) निवासी ऋषि विहार ने आत्महत्या की है। प्रणय के पिता उड़ीसा में सीआईएसएफ के एएसआई पद पर तैनात हैं। प्रणय ने बीसीए की पढ़ाई की है। लॉकडाउन के बाद से वह घर में रह रहा था।

विज्ञापन

सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ

सोमवार दोपहर मां, प्रणय को खाना देने उसके कमरे में गई तो वह पंखे पर चुन्नी के फंदे के सहारे से लटका हुआ था। परिजन उसे कोरोनेशन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया प्रणय के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पब्जी गेम खेलता था और रात को देर से सोता था। इसी वजह से वह अगले दिन देरी से उठता था। लेकिन इसको लेकर परिजनों और प्रणय के बीच कभी विवाद भी नहीं हुआ। 

कहीं पब्जी का शौक तो नहीं ले डूबा प्रणय को 

दरअसल, पब्जी गेम लंबे समय से विवादों में है। सरकारें इसे बैन तक करने की बात कर चुकी है। देश-विदेशों में कई युवाओं के दिलोदिमाग पर इसका गहरा असर देखा गया है। इसके कारण कई युवा और बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं। गेम को विकसित करने वालों ने गत वर्षों से इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed