{"_id":"6360af7703e4db6c1b13ef97","slug":"dehradun-news-sdrf-rescued-five-youths-from-koti-dhalani-trekking-route-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कोटि ढलानी में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके पांच युवा, एसडीआरएफ ने देर रात जंगल से सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कोटि ढलानी में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके पांच युवा, एसडीआरएफ ने देर रात जंगल से सुरक्षित निकाला
Tue, 01 Nov 2022 11:21 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:21 AM IST
सार
अंधेरा ज्यादा होने के कारण वे जंगल में भटक गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने सुरेश तोमर के नेतृत्व में रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने पांचों युवक युवतियों को सकुशल खोजकर घरों को रवाना किया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के कोटि ढलानी-भद्रराज में ट्रैकिंग के लिए गए पांच युवा अंधेरे में रास्ता भटक गए। इस दौरान उहोंने किसी तरह इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पांचों युवाओं को जंगल से खोजकर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यश चौधरी(22) पुत्र नरेंद्र सिंह, तरुणा तोमर(22) पुत्री सहदेव सिंह ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर, सूरज सिंह(20) पुत्र संतोष सिंह निवासी बोखरा स्टील सिटी झारखंड, प्रवीण सिंह(18) पुत्र जसपाल सिंह, अंकिता(20) पुत्री जसपाल निवासी कर्णप्रयाग चमोली ट्रैकिंग के लिए निकले थे। लेकिन वे अंधेरा ज्यादा होने के कारण जंगल में भटक गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने सुरेश तोमर के नेतृत्व में रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने पांचों युवक युवतियों को सकुशल खोजकर घरों को रवाना किया।
विज्ञापन
जनपद देहरादून में देर रात्रि थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत कोटि ढलानी-भद्रराज में ट्रेकिंग पर गए 05 लोग रास्ता भटक जाने से वही फंस गए थे। इस घटना की जानकारी पर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि में ही सर्च ऑपरेशन चलाकर जंगल मे से 05 लोगो को ढूंढ निकालकर सकुशल वापिस लाया गया। #SDRF pic.twitter.com/W99lCRaLss
विज्ञापन विज्ञापन— SDRF Uttarakhand Police (@uksdrf) November 1, 2022