फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Rs 35 crore released for the land of Uttarakhand Bhavan in Ayodhya

Dehradun News: अयोध्या में उत्तराखंड भवन की भूमि के लिए 35 करोड़ जारी, वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Wed, 17 Jan 2024 12:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Jan 2024 12:25 PM IST
सार

पिछले दिनों ही सीएम धामी ने अयोध्या में उत्तराखंड भवन की भूमि खरीद की सैद्धांतिक सहमति दे दी थी। इसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा था। अयोध्या में उत्तराखंड भवन बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 4700 वर्ग मीटर के दो भूखंड चिह्नित किए हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Rs 35 crore released for the land of Uttarakhand Bhavan in Ayodhya
money

विस्तार

श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में उत्तराखंड भवन की भूमि खरीदने के लिए वित्त विभाग ने राज्य संपत्ति विभाग को 35 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। उत्तरप्रदेश आवास विकास बोर्ड ने राज्य सरकार से मांगी गई भूमि के लिए 33 करोड़ की डिमांड की है। धनराशि जारी होने के बाद अब राज्य संपत्ति विभाग पहली किस्त के रूप में साढ़े तीन करोड़ की धनराशि जारी कर देगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों ही भूमि खरीद की सैद्धांतिक सहमति दे दी थी। इसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा था। अयोध्या में उत्तराखंड भवन बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 4700 वर्ग मीटर के दो भूखंड चिह्नित किए हैं।

विज्ञापन


33 करोड़ लागत आंकी
उत्तर प्रदेश आवास विकास बोर्ड ने इन भूखंडों की 33 करोड़ लागत आंकी है। राज्य संपत्ति विभाग ने वित्त विभाग को 35 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा था। इसमें दो करोड़ की धनराशि रजिस्ट्री और अयोध्या में आधारभूत आवश्यकताओं पर खर्च होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव राज्य संपत्ति विनोद कुमार सुमन ने 35 करोड़ की धनराशि जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यूपी आवास विकास बोर्ड को चरणबद्ध ढंग से धनराशि जारी की जाएगी। पहली किस्त के रूप में 3.50 करोड़ की धनराशि जारी होगी।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में एक साल में  गिरी 3.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर, एनएसओ रिपोर्ट में ये तथ्य भी आए सामने

भूमि पर कब्जा मिलने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा

अयोध्या में चिह्नित भूमि पर कब्जा प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार उत्तराखंड भवन की डीपीआर बनाने का काम शुरू करेगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चिह्नित भूमि अयोध्या से महज छह से सात किमी की दूरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed