फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Remove encroachment from around ISBT and bus stands CM Dhami instructed Uttarakhand news

देहरादून: आईएसबीटी सहित बस अड्डों के आसपास अतिक्रमण पर सीएम हुए नाराज,  जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश

Sat, 12 Nov 2022 02:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 02:21 PM IST
सार

सीएम धामी ने प्रदेश के आईएसबीटी व बस अड्डों  में जनसुविधाओं के दृष्टिगत हर संभव व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले समय में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के आईएसबीटी के विस्तारीकरण के लिए भी योजना बनानी होगी। 

विज्ञापन
Dehradun News Remove encroachment from around ISBT and bus stands CM Dhami instructed Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के आईएसबीटी समेत प्रदेश के सभी बस अड्डों के आसपास हो रहे अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने के लिए थाने व चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी सोनिका को भी ताकीद किया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते ही आईएसबीटी के विस्तारीकरण की योजना पर काम किया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को राज्य सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और परिवहन मंत्री चंदन रामदास भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रदेश केआईएसबीटी व बस अड्डों  में जनसुविधाओं के दृष्टिगत हर संभव व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा किराज्य में आने वाले समय में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के आईएसबीटी के विस्तारीकरण के लिए भी योजना बनानी होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी देहरादून की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इसमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। आईएसबीटी में आवश्यक सुविधाओं को और विस्तार दिया जाए। इसके लिए उन्होंने कार्य योजना बनाने को कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Film Festival: अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने बताया क्या थी पिता की इच्छा और कैसे मिल गया सीता का किरदार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जहां आईएसबीटी बनाए जाने प्रस्तावित हैं, उनके लिए स्थान चिन्हित कर लिए जाएं। ऐसे स्थान यात्रियों के लिए भी आवागमन की दृष्टि से सुविधाजनक होने चाहिए और भूमि की भी पर्याप्त उपलब्धता रहे। उन्होंने इस संबंध में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना बनाने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि बस अड्डों पर पर्वतीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी मॉडल रूप में की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed