{"_id":"63ac63d20cc9743c7f5f70b5","slug":"dehradun-news-public-entry-ban-in-fri-till15-january-due-to-leopard-seen","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: FRI में बच्चों के साथ घूम रही मादा गुलदार, 15 जनवरी तक लोगों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: FRI में बच्चों के साथ घूम रही मादा गुलदार, 15 जनवरी तक लोगों की आवाजाही पर रोक
Wed, 28 Dec 2022 09:13 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Dec 2022 09:13 PM IST
सार
रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर परिसर के जंगलों में घूम रही मादा गुलदार को बच्चों समेत पकड़कर संस्थान से बाहर जंगल में छोड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
वन अनुसंधान संस्थान
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पिछले कई दिनों से मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ दिख रही है, जिससे संस्थान में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए संस्थान के रजिस्ट्रार ने 15 जनवरी तक परिसर में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर परिसर के जंगलों में घूम रही मादा गुलदार को बच्चों समेत पकड़कर संस्थान से बाहर जंगल में छोड़ने की अपील की है। बता दें कि वन अनुसंधान संस्थान में काफी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक घूमने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने बताया कि संस्थान के सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह मादा गुलदार पर नजर बनाए रखें। यह पहली बार नहीं है जब वन अनुसंधान संस्थान परिसर में गुलदार देखे जा रहे हैं।