फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Public Entry Ban In FRI till15 january due to leopard seen

देहरादून: FRI में बच्चों के साथ घूम रही मादा गुलदार, 15 जनवरी तक लोगों की आवाजाही पर रोक

Wed, 28 Dec 2022 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Dec 2022 09:13 PM IST
सार

रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर परिसर के जंगलों में घूम रही मादा गुलदार को बच्चों समेत पकड़कर संस्थान से बाहर जंगल में छोड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
Dehradun News: Public Entry Ban In FRI till15 january due to leopard seen
वन अनुसंधान संस्थान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पिछले कई दिनों से मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ दिख रही है, जिससे संस्थान में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए संस्थान के रजिस्ट्रार ने 15 जनवरी तक परिसर में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर परिसर के जंगलों में घूम रही मादा गुलदार को बच्चों समेत पकड़कर संस्थान से बाहर जंगल में छोड़ने की अपील की है। बता दें कि वन अनुसंधान संस्थान में काफी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक घूमने आते हैं।
विज्ञापन

Champawat: स्कूल में चीखकर...चिल्लाकर अचेत हो रहीं छात्राएं, 29 कर रहीं अजीब हरकतें, पढ़ें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोगों ने मादा गुलदार को बच्चों के साथ परिसर के आसपास घूमते देखा है। गनीमत रही कि अब तक मादा गुलदार ने किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है। इसकी जानकारी संस्थान के निदेशक और रजिस्ट्रार को मिली तो उन्होंने एहतियाती कदम उठाते हुए उक्त फैसला लिया।

रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने बताया कि संस्थान के सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह मादा गुलदार पर नजर बनाए रखें। यह पहली बार नहीं है जब वन अनुसंधान संस्थान परिसर में गुलदार देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed