{"_id":"5f7acc988ebc3e9bf733bb48","slug":"dehradun-news-pradhan-protest-chief-minister-residence-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
Mon, 05 Oct 2020 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर 14 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे प्रधान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आज सोमवार को राजधानी देहरादून में प्रधान संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। गांधी पार्क के पास विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। जहां हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।
विज्ञापन
कूच में सभी 13 जिलों के प्रधानों ने भाग लिया। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान संगठन के संरक्षक मनोहर आर्य ने कहा कि प्रधान 14 दिन से मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि प्रधानों से मिलने नहीं पहुंचा है। प्रधानों की बात सुनने के बजाय सरकार आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जिसके तहत सरकार ने ग्राम सभाओं के खुली बैठकों का एजेंडा जारी कर दिया है। प्रधान संगठन सरकार के किसी भी दबाव में नहीं आएगा। सरकार की उपेक्षा के खिलाफ सोमवार को प्रधान संगठन गांधी पार्क से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।