फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News PNG pipeline damaged during digging, gas leak causes panic

Dehradun: बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास खोदाई के दौरान PNG पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

Tue, 04 Nov 2025 12:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:13 PM IST
सार

एक व्यक्ति सड़क किनारे जेसीबी से खोदाई कर रहा था। उसी दौरान जेसीबी के पंजे से पीएनजी की (63 मिलीमीटर) पाइपलाइन फट गई।

विज्ञापन
Dehradun News PNG pipeline damaged during digging, gas leak causes panic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI generated

विस्तार

नाले की सफाई के दौरान जेसीबी से पीएनजी पाइपलाइन फट गई। इससे वहां गैस रिसाव होने लगा। सूचना पर आनन-फानन पुलिस और गेल के अधिकारी पहुंचे और सेफ्टी वॉल्व को बंद कराया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाइपलाइन को ठीक किया जा सका। गेल अधिकारियों ने मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामला सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का है। पित्थुवाला स्थित एमएस बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे जेसीबी से खोदाई कर रहा था। उसी दौरान जेसीबी के पंजे से पीएनजी की (63 मिलीमीटर) पाइपलाइन फट गई।
विज्ञापन


लोगों में अफरा तफरी न हो इसके लिए मौके पर पुलिस फोर्स भी भेजी गई। वहां करीब 20 मिनट तक गैस कर रिसाव होता रहा।गनीमत रही कि आस-पास किसी प्रकार की कोई चिंगारी नहीं उठी जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun Murder: सैलून के बाहर पुरानी रंजिश में हुई थी युवक की हत्या, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

गेल के जीएम अंबुज गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बिना अनुमति के खोदाई करने की वजह से यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की खोदाई या निर्माण कार्य करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि आसपास पीएनजी पाइपलाइन तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed