{"_id":"69099b1f36e3c3095c032088","slug":"dehradun-prem-nagar-murder-case-of-culpable-homicide-has-been-registered-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Murder: सैलून के बाहर पुरानी रंजिश में हुई थी युवक की हत्या, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Murder: सैलून के बाहर पुरानी रंजिश में हुई थी युवक की हत्या, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
Tue, 04 Nov 2025 11:56 AM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:56 AM IST
सार
अरुण कुमार की एक अन्य व्यक्ति के साथ गुत्थमगुत्था और मारपीट हुई। इस बीच मृतक द्वारा ब्लेड से दूसरे व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसे भी चोटें आई।
विज्ञापन
देहरादून के मोहनपुर में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार को सरेबाजार एक सैलून के बाहर युवक की हत्या का मामला सामने आया था। आज पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कोई पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत मृतक पर हमला किया जाना अब तक प्रकाश में नहीं आया है। प्रारंभिक जांच में मृतक द्वारा ही विपक्षी युवक पर ब्लेड से हमला किया जाना प्रकाश में आया है। विपक्षी युवक के शरीर पर भी ब्लेड से कटने के कई घाव हैं।
विज्ञापन
Rudraprayag: साइकिल रेस के दौरान हादसा, पिकअप ने बच्चे को मारी टक्कर, पैर कुचले, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मृतक अरुण कुमार (38) की एक अन्य व्यक्ति के साथ गुत्थमगुत्था और मारपीट हुई। इस बीच मृतक द्वारा ब्लेड से दूसरे व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसे भी चोटें आई। मारपीट की घटना के दौरान अचानक मृतक व्यक्ति सड़क पर मुंह के बल गिर गया। अरूण अचेत हो गया तो आरोपी मौके से भाग निकला। मृतक व्यक्ति कुछ समय पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन