देहरादून: दून-पांवटा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को रौंदा, तीन की मौत
हादसे के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से सीएचसी सहसपुर भिजवाया गया। जहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण दून अस्पताल रेफर किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दिन में तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस को 112 से सूचना मिली कि ग्राम ढाकी में एक सफेद रंग की गाड़ी, जो एक्सीडेंट करके भाग गई। चेकिंग के लिए मौके पर थाने से पुलिस बल भेजा गया। जहां पर जानकारी में पता चला कि एक वाहन जो ग्राम ढाकी में वाहन को तेज गति से चलाते हुए नौशाद (21) पुत्र आशिक निवासी ग्राम छरबा सहसपुर इसराइल (22) पुत्र लियाकत निवासी उपरोक्त खुशबू (22) पत्नी दीपक निवासी ग्राम ढाकी सहसपुर वरीशा (45) पत्नी सुलेमान निवासी ढाकी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर भाग गया।
सभी घायलों को 108 की मदद से सीएचसी सहसपुर भिजवाया गया। जहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण दून अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में से वरीशा पत्नी सुलेमान, खुशबू पत्नी दीपक, इसराइल पुत्र लियाकत की उपचार के दौरान मौत हो गई। नौशाद का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि सीसी टीवी से पता चला कि स्कार्पियों वाहन से हादसा हुआ। जिसकी तलाश की जा रही है।
दो कारों की भिड़ंत में नौ लोग घायल
लच्छीवाला फ्लाईओवर पर एक कार गलत दिशा में आकर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों कारों में सवार नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भिजवाया गया है।
कोतवाली अंतर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर पर शाम पांच बजे के आसपास दुघर्टना हुई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि डोईवाला की ओर से आ रही एक कार देहरादून की ओर जाने के बजाए रास्ते का पता नहीं होने के कारण फ्लाईओवर पर भानियावाला की ओर मुड़ गई। इसी बीच भानियावाला की ओर से आ रही एक अन्य कार तेेजी से आकर टकरा गई।
टक्कर तेज गति से लगने पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों में सवार करीब नौ लोग घायल हो गए। बताया कि गलत दिशा में आ रही कार में सना 21 पुत्री सलाउदीन निवासी अफजलगढ़ बिजनौर, नफीस अहमद (45) पुत्र रफीक अहमद, जावेद (34) पुत्र अब्दुल मलिक, शम्मी (45) पुत्र अलीम, मोहम्मद फारूख (35) पुत्र मोहम्मद दीन, रिजवान (42) पुत्र हाफिज सलाउदीन और नदीम अहमद (23) पुत्र समीर सभी निवासी अफजलगढ़ बिजनौर उत्तरप्रदेश के थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य है। वहीं, दूसरी कार में सवार आलोक सिंह (29) पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी हर्रावाला और पवन (29) पुत्र गोपाल सिंह निवासी कर्णप्रयाग घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को अधिक चोटें आई है।