फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: One more case registered on Pushpanjali Builders

देहरादून: पुष्पांजलि बिल्डर्स पर एक और मुकदमा दर्ज, मर्चेंट नेवी कर्मचारी से ठगी का आरोप

Tue, 21 Jul 2020 11:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 21 Jul 2020 11:02 PM IST
सार

  • मुजफ्फरनगर निवासी एक मर्चेंट नेवी कर्मचारी से ठगी में कार्रवाई

विज्ञापन
Dehradun news: One more case registered on Pushpanjali Builders
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धोखाधड़ी के मामले में पुष्पांजलि बिल्डर्स पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। डालनवाला कोतवाली में यह मुकदमा मुजफ्फरनगर निवासी मर्चेंट नेवी कर्मचारी से ठगी के मामले में हुआ है। पीड़ित के अनुसार उसने एक करोड़ रुपये बैंक से लोन लेकर बिल्डर को दिया, लेकिन उसने फ्लैट किसी और को बेच दिया। इस रकम की वह अब ईएमआई बैंक को चुका रहा है। इस मामले में इस बार दीपक के सहयोगी राजपाल वालिया को भी आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन


पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ पहले से ही दो मुकदमे एक राजपुर और एक डालनवाला में दर्ज है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी के निर्देश पर सीओ विवेक कुमार प्रकरण की जांच कर रहे हैं। बिल्डर पर मुकदमे दर्ज होने का पता अक्षय कुमार सर्कुलर रोड, मुजफ्फरनगर को लगा तो उन्होंने डालनवाला पुलिस ने संपर्क किया।  इस मामले में उन्होंने मंगलवार को लिखित तहरीर दी। इसमें उन्होंने कहा कि उनका मौसेरा भाई अजय कुमार मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। हाल में वह विदेश में है। उसने वर्ष 2015-16 में पुष्पांजलि के प्रोजेक्ट अपस्केल लीविंग में एक और तीन फ्लैट एमीनेंट हाईट प्रोजेक्ट में बुक किए थे। 
विज्ञापन


अक्षय ने कहा कि अपस्केल लीविंग प्राजेक्ट में फ्लैट के लिए अजय ने 1.15 करोड़ रुपये का लोन लेकर पुष्पांजलि बिल्डर्स को चुकाए थे। हाल में पीड़ित पक्ष ने पता किया तो सामने आया कि जो फ्लैट अजय के लिए बुक था उसमें कोई अन्य व्यक्ति रह रहा है। धोखाधड़ी को लेकर अक्षय की तहरीर पर एक और मुकदमा पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ डालनवाला में दर्ज हुआ है। पहले मुकदमे के वादी राजपाल वालिया को भी आरोपी बनाया गया।  हाल में राजपाल वालिया की तरफ से भी एक मुकदमा दीपक मित्तल के खिलाफ दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed