फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Normal patients will be admitted in Government Doon Medical College Hospital from today

Dehradun: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज से भर्ती होंगे सामान्य मरीज

Mon, 01 Feb 2021 08:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Feb 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Normal patients will be admitted in Government Doon Medical College Hospital from today
doon hospital - फोटो : फाइल फोटो

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार से सामान्य मरीज भी भर्ती किए जाएंगे। वहीं, आपातकालीन कक्ष फिलहाल कोरोना मरीजों के लिए ही खुलेगा। व्यवस्था की समीक्षा कर अगले 10-15 दिन बाद कोरोना और गैर कोरोना मरीजों के लिए अलग-अलग आपातकालीन कक्ष शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने इसकी तैयारी परखने के बाद अस्पताल में मातहतों की बैठक ली। डॉ. सयाना ने बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रसार कम हो गया है, लेकिन अब भी लापरवाही नहीं बरतनी है। अस्पताल में पिछले तीन दिन से कोरोना का कोई भी नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को अस्पताल में कोरोना के सिर्फ 24 मरीज भर्ती थे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सामान्य मरीजों को भर्ती करने के लिए भी पूरी सजगता बरती जाए। कोविड गाइडलाइन का किसी भी तरह से उल्लंघन न हो। उन्होंने बताया कि अभी मेडिसिन, नाक कान गला, मनोरोग, बाल रोग की आईपीडी (इंडोर पैशेंट डिपार्टमेंट) खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे चरण में अन्य आईपीडी खोलने पर विचार किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किय गया कि फिलहाल आपातकालीन कक्ष को सामान्य मरीजों के लिए नहीं खोला जाएगा। अस्पताल में कोरोना मरीजों के जनरल वार्ड और 10 बेड के वार्ड को पूरी तरह से अलग किया गया है। बैठक में कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेवी गोगोई, डॉ. धवल, डॉ. नारायणजीत, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी, जनसंपर्क अधिकारी संदीप राणा आदि मौजूद रहे।

अभी नहीं होंगे ऑपरेशन, प्रसूति रोग की आईपीडी भी बंद
बैठक में यह भी तय हुआ कि दून अस्पताल में अभी न तो ऑपरेशन होंगे और न ही गैर कोरोना मरीजों के लिए महिला एवं प्रसूति रोग विभाग खोला जाएगा। एक हफ्ते बाद समीक्षा के बाद इन्हें संचालित करने पर निर्णय लिया जाएगा।


मरीजों से सलीके से पेश आएं कर्मचारी
प्रिंसिपल ने कुछ सुरक्षाकर्मियों द्वारा आमजन और मरीजों से सलीके से पेश न आने पर जवाब तलब किया। लगातार आ रही इस तरह की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि मरीजों और तीमारदारों से सुरक्षाकर्मी सलीके से पेश आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में किसी मरीज या तीमारदार से अभद्रता न हो। अन्य कर्मियों को भी उन्होंने इसका पालन करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed