{"_id":"61f7715407e6cf1f4324b511","slug":"dehradun-news-national-women-commission-30th-anniversary-prime-minister-narendra-modi-will-address-women-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग की 30वीं वर्षगांठ आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे महिलाओं को संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग की 30वीं वर्षगांठ आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे महिलाओं को संबोधित
Mon, 31 Jan 2022 10:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:49 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम चार बजे महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा और संबंधित लिंक विभागों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय महिला आयोग की 30वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिला कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। राज्य महिला आयोग ने विभिन्न विभागों को इस ऑनलाइन कार्यक्रम से महिला कर्मचारियों को जोड़ने के संबंध में निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विभागों को भेज दिया गया संबंधित लिंक
राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन कार्यक्रम से अधिक से अधिक महिला कर्मचारियों को जोड़ा जा सके, इसके लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिया गया था कि इन महिला कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाए।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग ने इस संबंध में विभिन्न विभागों को निर्देश दिया था कि ऑनलाइन कार्यक्रम से महिला कर्मचारियों को जोड़ने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराएं। राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देश पर महिला कर्मचारियों को ऑनलाइन कार्यक्रम से जोड़ने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया था।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर सचिव पंचायती राज, सचिव उच्च शिक्षा, सचिव पर्यटन विभाग, महानिदेशक पुलिस, महानिदेशक उद्योग विभाग, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, निदेशक महिला कल्याण विभाग को इस संबंध में लिखा गया था। आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम चार बजे महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा और संबंधित लिंक विभागों को भेज दिया गया है।