फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: MDDA will plant 15 thousand saplings in city on Harela

देहरादूनः हरेला पर शहर में 15 हजार पौधे लगाएगा एमडीडीए, मुख्यमंत्री पौधा लगाकर करेंगे शुरूआत

Sat, 10 Jul 2021 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Jul 2021 03:56 PM IST
सार

16 जुलाई को हरेला के मौके पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा।

विज्ञापन
dehradun news: MDDA will plant 15 thousand saplings in city on Harela
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरेला के मौके पर मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर में 15 हजार पौधे लगाएगा। सहस्त्रधारा रोड स्थित सिटी पार्क में वन विभाग के सहयोग से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौधा लगाकर शुभारंभ करेंगे। प्राधिकरण और वन विभाग की ओर से लोगों को अधिक ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले पौधे भी बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन


शहर में अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा
16 जुलाई को हरेला के मौके पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए 14 और 15 जुलाई को गड्ढ़े खोदने का काम किया जाएगा। प्राधिकरण के उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी ने बताया कि पौधरोपण में सरकारी विभागों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, स्कूल, कॉलेजों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


लोग अपनी सुविधानुसार और उपलब्ध जगह के अनुसार पौधे लगा सकेंगे
इसके अलावा लोगों को भी पौधे बांटे जाएंगे। लोगों की मांग पर विशेष तौर पर ऑक्सीजन का अधिक उत्पादन करने वाले पौधे पीपल, बरगद और औषधीय उपयोग वाले पौधे हरेड़ा, बहेड़ा, आंवला, गिलोय, नीम बांटे भी जाएंगे। लोग अपनी सुविधानुसार और उपलब्ध जगह के अनुसार पौधे लगा सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार ट्री गार्ड भी लगाएंगे
आशाराम जोशी ने बताया कि नए पौधों को बचाने के लिए तीन हजार ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। शहर में अभी विभिन्न विभागों के दस हजार से अधिक ट्री गार्ड लगे हुए हैं। इनमें से ऐसे पौधे, जो अब बड़े हो गए हैं, उनके ट्री गार्ड हटाए जाएंगे। इनकी मरम्मत और रंगाई-पुताई कर दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। इससे जहां पौधे सुरक्षित रह सकेंगे, वहीं पैसे की बचत भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed