फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News massive fire broke out in shoes slippers and garments shop in Sahaspur market

Dehradun: सहसपुर बाजार में जूते-चप्पल और गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान हुआ राख

Fri, 15 Mar 2024 12:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2024 12:40 PM IST
सार

Dehradun News: सुबह दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। राजेंद्र पाल बाहर आए तो दुकान में आग लगी थी।

विज्ञापन
Dehradun News massive fire broke out in shoes slippers and garments shop in Sahaspur market
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के सहसपुर बाजार में सुबह एक जूते चप्पल व गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक की सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 45 मिनट के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहसपुर बाजार में राजेंद्र पाल की शिव फुटवियर एंड गारमेंट्स नाम से किराए की दुकान है। दुकान संचालक का परिवार दुकान के पीछे ही रहता है। शुक्रवार सुबह दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। राजेंद्र पाल बाहर आए तो दुकान में आग लगी थी।
विज्ञापन


दुकान संचालक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर आकर आग को बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  आचार संहिता से पहले पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान बदले, जानें अब कहां मिली तैनाती

Dehradun News massive fire broke out in shoes slippers and garments shop in Sahaspur market

प्रभारी एफएसओ ईशम सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों की एक टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया था। दूसरी टीम ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed