फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Investigation of vehicle trial accident in Rajaji Tiger Reserve completed six people had died

Dehradun: राजाजी टाइगर रिजर्व में वाहन ट्रायल हादसे की जांच पूरी, शासन को सौंपी रिपोर्ट, गई थी छह लोगों की जान

Sun, 29 Sep 2024 07:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Sep 2024 07:52 PM IST
सार

जनवरी में राजाजी टाइगर रिजर्व में एक वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। पहले जांच प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को सौंपी गई थी, बाद में पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी को सौंपी गई।

विज्ञापन
Dehradun News Investigation of vehicle trial accident in Rajaji Tiger Reserve completed six people had died
जांच पूरी - फोटो : freepik.com

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व में जनवरी में एक वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे की जांच पूरी हो चुकी है। यह जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जा चुकी है, अब इस रिपोर्ट का वन मंत्री परीक्षण कर रहे हैं। उनके अनुसार जल्द ही बैठक कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस साल जनवरी में राजाजी टाइगर रिजर्व में एक वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की पहले जांच प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को सौंपी गई थी, बाद में पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी को सौंपी गई।
विज्ञापन


यह जांच पूरी हो चुकी है इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जा चुकी है। अब इस रिपोर्ट से हादसे के कारणों समेत अन्य सभी पहलू का पता चलने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट को सौंपे हुए भी कई दिन होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: टिहरी में आसमान से गुब्बारे के साथ उड़कर खेतों में आ गिरी डिवाइस, देखकर घबराए लोग, तस्वीरें

Trending Videos

अनुमति किस स्तर से मिली?
बताया जाता है कि जिस वाहन का ट्रायल किया जा रहा था, उसका ट्रायल कई दिनों से चल रहा था। संबंधित वाहन के वन मुख्यालय आने की बात भी कही जाती है। इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क में भी कई अधिकारी ट्रायल में शामिल हुए थे। इस वाहन के राजाजी नेशनल पार्क में ट्रायल की अनुमति किस स्तर से मिली थी? यह सवाल बना हुआ था।

इस साल हुए कई हादसे
इस साल कई हादसे हुए हैं, जिसमें वन कर्मियों की मौत हुई है। जनवरी में राजाजी नेशनल पार्क हुए हादसे में वन कर्मियों की मौत हुई थी। पांच महीने बाद जून में बिनसर अभयारण्य में हुए हादसे में छह वन कर्मियों की मौत हुई थी। इस प्रकरण में वन संरक्षक और डीएफओ को निलंबित किया गया था। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को वन मुख्यालय से अटैच किया गया था।
कोट

राजाजी नेशनल पार्क में हुए हादसे की जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसका मैं परीक्षण कर रहा हूं। मामले में एक बैठक करुंगा, इसके बाद कार्रवाई होगी।
- सुबोध उनियाल वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed