फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News inspector who misbehaved with a journalist at parade ground on Dussehra

Dehradun: दशहरा पर परेड ग्राउंड में पत्रकार से अभद्रता करने वाला दरोगा सस्पेंड, डीजीपी ने बैठाई जांच

Wed, 25 Oct 2023 04:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Oct 2023 04:57 PM IST
सार

मंगलवार को पत्रकार कार्यक्रम स्थल पर थे। इस दौरान वहां मौजूद दरोगा हर्ष अरोड़ा ने उनके साथ अभद्रता कर दी।

विज्ञापन
Dehradun  News inspector who misbehaved with a journalist at parade ground on Dussehra
सस्पेंड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में दशहरा मेले में तैनात एक दरोगा आपा खो बैठा। दरोगा ने वहां कवरेज के लिए गए पत्रकार से बदसलूकी कर डाली। परिचय सुनने के बाद भी दरोगा नहीं रुका और उन्हें धकियाते हुए ले गया। वीडियो वायरल होने के बाद कप्तान शुरुआत में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। बाद में डीजीपी के आदेश पर उसे सस्पेंड कर दिया गया। डीजीपी ने इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिन में मांगी है। दरोगा के खिलाफ अगली कार्रवाई तीन दिन बाद की जा सकती है।

विज्ञापन


दशहरा मेले में मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग आए थे। वहां पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात थी। इनमें एसओजी में तैनात दरोगा हर्ष अरोड़ा की भी ड्यूटी लगी थी। शहर के एक वरिष्ठ पत्रकार भी कवरेज पर पहुंचे थे। कुछ अन्य मीडियाकर्मी भी वहां पर खड़े हुए थे। इसी बीच पत्रकार ने अंदर जाने की बात की तो दरोगा पत्रकार से बदसलूकी करने लगा। पत्रकार ने अपना परिचय भी दिया। इस पर दरोगा हर्ष अरोड़ा और ज्यादा गुस्सा हो गए। दरोगा ने आव देखा न ताव पत्रकार को धकियाने लगे। एक नहीं बल्कि कई बार धक्का देते हुए पत्रकार को काफी दूर तक ले गए। इसी बीच वहां तैनात रहे एसएचओ डालनवाला राजेश साह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन


Rishikesh: अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड बना 'अखाड़ा', युवकों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की वीडियो शाम से ही वायरल होने लगी। कप्तान अजय सिंह ने इस मामले का संज्ञान लेकर दरोगा हर्ष अरोड़ा को लाइन हाजिर कर जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी। इसके बाद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी और भूपेंद्र कंडारी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिला। वहां पर उन्होंने इस घटना पर रोष जताया और दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर डीजीपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद डीजीपी ने देहरादून कप्तान को दरोगा को तत्काल निलंबित करने और तीन दिन में जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कप्तान ने शाम के वक्त दरोगा हर्ष अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी है।

अन्य लोग पहचान रहे फिर भी नहीं रुका दरोगा
दरोगा अपनी हनक में इस तरह उतावला हो गया था कि उसने आसपास खड़े लोगों की भी नहीं सुनी। लोग पत्रकार का नाम लेकर बार-बार कह रहे थे। लेकिन, दरोगा उल्टे पत्रकार पर ही टोंट कसते हुए धक्का देने लगा। गनीमत रही कि आगे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी खड़े थे नहीं तो दरोगा कुछ और कदम भी उठा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed