{"_id":"5fe1b2cfabe4d3303f09823a","slug":"dehradun-news-income-tax-raid-in-university-of-petroleum-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News : बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम में इनकम टैक्स की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News : बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम में इनकम टैक्स की टीम पहुंची
Wed, 23 Dec 2020 12:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
income tax department
- फोटो : wiki
दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एनर्जी एंड स्टडीज (यूपीईएस) में सर्वे की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कई दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
मंगलवार को यूपीईएस में केंद्रीय आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई की खासी चर्चा रही। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह केंद्रीय टीम के सदस्य यूपीईएस परिसर में पहुंचे। इसकी जानकारी विभाग की स्थानीय शाखा को भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
स्थानीय शाखा के अधिकारियों को भी कार्रवाई में शामिल नहीं किया गया। केंद्रीय टीम ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से कई सवाल-जवाब किए। टीम ने कई दस्तावेज भी मंगाए। केंद्रीय टीम ने कार्रवाई को लेकर जानकारी साझा नहीं की। मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन