फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news : in lockdwon two youth left job, try to steal ATM

लॉकडाउन में नौकरी गई तो पैसों के लिए उखाड़ रहे थे एटीएम, पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2020 07:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news : in lockdwon two youth left job, try to steal ATM
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद दो युवकों को पैसे कमाने का तरीका नहीं सूझा तो उन्होंने एटीएम उखाड़ने की तैयारी कर ली। यूट्यूब पर तरीका खोजने के बाद एटीएम काट रहे इन आरोपियों को पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया। पुलिस ने इन दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की है। पुलिस के मुताबिक एक्सिस बैंक के हेड ऑफिस मुंबई से पुलिस के पास फोन आया था कि इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एटीम के कैमरे खराब कर दिए गए हैं। किसी ने उन पर स्प्रे किया है। उन्होंने संभावना जताई कि एटीएम से चोरी का प्रयास किया जा रहा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि एटीएम का शटर बंद था और अंदर लाइट जल रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने अंदर देखा कि वहां दो युवक एटीएम को इलेक्ट्रिक कटर से काटने का प्रयास कर रहे थे। दोनों ने मास्क और दस्ताने पहने हुए थे। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम अरुण चौधरी निवासी मोहल्ला ढाकिन, थाना पलियाकला जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश और कैलाश पंवार निवासी घौर्सल पोस्ट सयफोट चमोली बताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूरी करते हुए बनाई योजना 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। लॉकडाउन में यह फैक्ट्री बंद हो गई तो उनकी नौकरी छूट गई। इसके बाद दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते थे, लेकिन दोनों का खर्च नहीं चल रहा था।


इसके बाद उन्होंने बिना गार्ड वाले एटीएम की रेकी की तो उन्होंने एक्सिस बैंक के एटीएम को चुना।


इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखा कि किस तरह से एटीएम काटा जा सकता है? वीडियो को कई बार देखने के बाद दोनों ने शुक्रवार रात एटीएम से कैश चोरी की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed