{"_id":"6597f8f68b0b47d46d0dbe63","slug":"dehradun-news-illegal-felling-of-mango-orchard-in-rajawala-sawing-on-15-green-trees-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: राजावाला में होटल के पास आम के बगीचे में अवैध कटान की पुष्टि, 15 हरे पेड़ों पर चली आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: राजावाला में होटल के पास आम के बगीचे में अवैध कटान की पुष्टि, 15 हरे पेड़ों पर चली आरी
Fri, 05 Jan 2024 06:18 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:18 PM IST
सार
Dehradun News: अमर उजाला ने राजावाला में श्री गो पिरामिड डिवाइन होटल में आम के हरे पेड़ों के कटान का खुलासा किया था।
विज्ञापन
राजावाला में पेड़ों का अवैध कटान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में राजावाला में एक होटल के पास स्थित आम के बगीचे में 15 हरे पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई है। शुरूआत में 20 पेड़ों के कटने की बात सामने आई है। बगीचे का चौकीदार संदेह के घेरे में है। टीम कार्रवाई के लिए बगीचा स्वामी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
अवैध कटान की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक निशा बिष्ट की अगुवाई में टीम बगीचे का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने मौका मुआयना करने के बाद बगीचे में 15 पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि की। मौके पेड़ों की हार्ड लॉपिंग कर काटी गई लकड़ियों का ढेर भी मिला।
विज्ञापन
Uttarakhand News: पुलिस महकमे में हुए तबादले, लंबे समय से प्रस्तावित, किसे मिली कहां की कमान, यहां देखें सूची
विज्ञापन
मौके पर मौजूद चौकीदार सतिन कुमार ने टीम को बताया कि बगीचा देहरादून निवासी डॉ. विजय खन्ना का है। जब ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक ने बगीचा स्वामी का फोन नंबर मांगा तो चौकीदार टालमटोल करने लगा। काफी पूछताछ के बाद भी चौकीदार ने टीम को बगीचा स्वामी का फोन नंबर नहीं बताया।
चौकीदार सतिन कुमार ने टीम को बताया कि वह दो हजार रुपये मासिक में बगीचे में नौकरी करता है। अभी तक उसको वेतन भी नहीं मिला है। उसने कहा पेड़ों के कटान की भी उसको जानकारी नहीं है। निरीक्षक निशा बिष्ट ने बताया कि भूमि की फर्द निकलवाकर बगीचा स्वामी की जानकारी जुटाई जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी। बताया कि मामले में चौकीदार की भूमिका भी संदिग्ध है।