फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Fierce fire broke out in Union Bank of India in Sahaspur many computers burnt

Dehradun: सहसपुर मुख्य बाजार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग, कई कंप्यूटर जले

Mon, 10 Jul 2023 11:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jul 2023 11:23 PM IST
सार

देर रात आसपास के लोगों को बैंक से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना कुछ दूरी पर स्थित सहसपुर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Dehradun News Fierce fire broke out in Union Bank of India in Sahaspur many computers burnt
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसपुर मुख्य बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार की रात को अचानक आग लग गई। मुख्य बाजार में होने के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से बैंक के कुछ कंप्यूटर जल गए। आग से हुए नुकसान की पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। गनीमत रही कि आग लॉकर रूम तक नहीं पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 9:20 बजे आसपास के लोगों को बैंक से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना कुछ दूरी पर स्थित सहसपुर थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी और एसएसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सूचना फायर बिग्रेड को दी। खबर लगने पर बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में ताला खोला गया।
विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: एक्शन में सीएम धामी, स्थिति का जायजा लेने अचानक पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक मौके पर सेलाकुई से फायर ब्रिगेड के दो दमकल भी पहुंच गए। करीब एक घंटे चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि आग लॉकर रूम तक नहीं पहुंची। इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। सुबह होने पर ही आग से हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed