फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: feasibility report will decide Whether Jolly Grant airport will become international or not

Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बनेगा या नहीं फिजिबिलिटी रिपोर्ट से होगा तय, क्या है योजना पढ़ें

Wed, 16 Nov 2022 08:29 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Nov 2022 08:29 AM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की योजना पूरी तरह से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर निर्भर है। सरकार के अनुरोध पर प्राधिकरण की एक टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और उसके अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी।

विज्ञापन
Dehradun news: feasibility report will decide Whether Jolly Grant airport will become international or not
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन पाएगा या नहीं यह संभाव्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट से तय होगा। प्रदेश सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से जल्द फिजिबिलिटी सर्वे करने का अनुरोध किया है। अपर सचिव नागरिक उड्डयन व यूकाडा के सीईओ ने इसकी पुष्टि की है। पहले से संचालित हो रहे एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए सरकार इसके विस्तारीकरण की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए एयरपोर्ट के आसपास करीब 28 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: आपदा प्रबंधन और भूकंपरोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लेगी उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की योजना पूरी तरह से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर निर्भर है। सरकार के अनुरोध पर प्राधिकरण की एक टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और उसके अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी। अभी प्राधिकरण की ओर से राज्य सरकार को सर्वे के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन सरकार यह उम्मीद कर रही है कि अगले एक महीने में प्राधिकरण की टीम देहरादून आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए 6.5 एकड़ भूमि चाहिए

एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए इसके रनवे विस्तार के लिए 6.5 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए  21.5 एकड़ भूमि भी होनी जरूरी है। योजना में राजस्व भूमि के अलावा और वन भूमि के अधिग्रहण होना है। वन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। 

हिमालयन अस्पताल की तरफ भी होगा भूमि का अधिग्रहण

एयरपोर्ट विस्तार की योजना के लिए हिमालयन अस्पताल की ओर से विस्तारीकरण होना है। इसके लिए 277 भवन व दुकानें शिफ्ट होनी है।

नेशनल हाईवे भी शिफ्ट होगा

सूत्रों के मुताबिक, योजना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग भी 341 मीटर अठूरवाला की ओर शिफ्ट हो जाएगा। इसके लिए सरकारी, निजी और वन भूूमि की स्थिति का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का विरोध भी शुरू

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना में स्थानीय लोग अपनी भूमि के अधिग्रहण को लेकर आशंकित हैं। इसके चलते उन्होंने विरोध भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण योजना के पक्ष में आएगी या विरोध में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed