फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Fake liquor of 150 boxes with famous brand label caught

Dehradun: नकली शराब के गोदाम का भंडाफोड़, 150 पेटी जब्त, नामी ब्रांड का लेबल लगाकर हो रही थी पैकिंग

Wed, 14 Sep 2022 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Sep 2022 09:01 PM IST
सार

गोदाम में उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। इनकी संख्या लाखों में है। इसके अलावा कुछ लेबल भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Fake liquor of 150 boxes with famous brand label caught
देहरादून में नकली शराब की पेटियां जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी विभाग ने माजरी माफी में नकली शराब के गोदाम का भंडाफोड़ किया है। यहां से 150 पेटी नकली शराब जब्त की गई है। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के होलोग्राम और डिफेंस सेल के लेबल भी बरामद हुए हैं। शराब महंगे ब्रांड का बताकर अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थी। आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जहरीली शराब कांड: कई मौतों के बाद अब घर-घर हो रही बीमार ग्रामीणों की खोज, लेकिन सामने तक आने से डर रहे लोग
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले माजरी माफी क्षेत्र में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। बुधवार को वहां एक मकान में छापा मारा गया तो भारी मात्रा में खाली और भरी हुई शराब की बोतलें मिलीं। कुछ पेटियों में भी शराब की पैकिंग की जा रही थी। आबकारी की टीम को देखकर कुछ लोग भाग गए जबकि अमित नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोदाम में उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। इनकी संख्या लाखों में है। इसके अलावा कुछ लेबल भी जब्त किए गए हैं। इन पर फॉर सेल डिफेंस पर्सनल लिखा हुआ था। यानी यह शराब कैंटीन की बताकर भी बेची जा रही थी। शराब महंगे ब्रांड की बोतलों में भरी गई थी। वहां से तकरीबन 12 लाख रुपये की कीमत की 150 पेटी शराब बरामद हुई है। इसे जब्त कर सैंपलों को जांच के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस शराब को सस्ती बताकर बेचा जाता था। लोग डिफेंस की शराब को अच्छा मानते हैं। कुछ लोग इस शराब को सप्लाई करने में भी जुटे थे। डिफेंस की शराब सस्ती होती है तो इसके लिए वे इसे खरीद रहे थे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह शराब किसी जहर से कम नहीं है। 


पहाड़ों में सप्लाई की आशंका 

इस शराब को पहाड़ों में भेजने की भी आशंका है। वहां लोग सस्ती शराब के चक्कर में इसे खरीद लेते हैं। आबकारी विभाग को आशंका है कि इस तरह की शराब कहीं बाहर ठेकों पर तो नहीं बेची जा रही थी। इस मामले में जांच की जा रही है। आशंका है कि इस शराब को उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बॉर्डर स्थित ठेकों पर भी बेचा जा रहा होगा। 

बिना शह के कैसे चल रहा गोदाम

इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग भले ही वाहवाही लूट रहा हो, लेकिन कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। पहला सवाल यह है कि आबादी के बीच चल रहे गोदाम की आबकारी विभाग को भनक कैसे नहीं लगी? ठेला, दुकान पर टोकाटाकी करने वाली पुलिस को इतना बड़ा गोदाम नहीं दिखा? लोग बड़ी मात्रा में अगर इस तरह की शराब खरीद रहे थे तो किसी ने अब तक शिकायत क्यों नहीं की?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed