फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Excise and police raid in Ghaziawala Danda village 57 boys and girls caught doing illegal Party

Dehradun: नाइट हाउस पार्टी में शराब और डांस बार... पुलिस ने मारा छापा, 57 युवक-युवतियां पकड़े

Sun, 24 Nov 2024 01:44 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Nov 2024 01:44 PM IST
सार

Dehradun News: एसएसपी को अवैध रूप से संचालित पार्टी की गोपनीय सूचना मिली थी। बताया गया था कि इसमें शराब भी परोसी जाएगी। जिसके बाद देर रात एसएसी और टीम के साथ एक निजी आवास पर छापा मार दिया।

विज्ञापन
Dehradun News Excise and police raid in Ghaziawala Danda village 57 boys and girls caught doing illegal Party
पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान में चल रही हाउस पार्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से कुल 57 युवक व युवतियों को पकड़ा गया। इनमें 40 युवक और 17 युवतियां शामिल हैं। इन सभी का पुलिस ने चालान किया है। जबकि, मकान मालिक महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि युवाओं यह टोली इससे पहले भी इस तरह की पार्टी कर चुकी है। मौके से भारी मात्रा में शराब भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पार्टी का आयोजन राजधानी से सटे गाजियावाला गांव में किया जा रहा था। इस पार्टी का एक निमंत्रण शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें हाउस पार्टी, सिक्रेट रूम पार्टी जैसी बातें लिखी थीं। साथ ही रजिस्ट्रेशन के तहत ही एंट्री को भी निमंत्रण में बताया गया था। इस पर आबकारी और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से जांच की तो पता चला कि यह पार्टी कैंट थाना क्षेत्र में किसी जगह हो रही है। इसके बाद टीमों ने यहां गाजियावाला गांव के बाहर बने एक बड़े मकान में छापा मारा। यहां बाहर कई दुपहिया और चौपहिया वाहन खड़े हुए थे। अंदर से तेज संगीत की आवाज भी आ रही थी।
विज्ञापन


Dehradun Accident: जोर का झटका लगा...नीचे उतरा तो लाशें बिखरी थी, घबरा गया था साहब...फरार चालक ने बताई कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun News Excise and police raid in Ghaziawala Danda village 57 boys and girls caught doing illegal Party

संयुक्त टीम ने देखा कि यहां बहुत से युवक और युवतियां पार्टी कर रहे हैं। वहां हॉल में लगे एक काउंटर पर भारी मात्रा में शराब सजाई गई थी। इनमें कुछ बोतलें खाली थीं। जबकि, करीब एक पेटी विदेशी मदिरा वहां से बरामद की गई। युवाओं में 40 युवक और 17 युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए। जबकि, मकान मालिक रजनी निवासी गाजियावाला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम का इस कार्रवाई में बड़ा सहयोग किया है। उधर, इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि आबकारी की टीम को व्हाट्सएप पर एक निमंत्रण दिखा था। इस पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है।

एक रात के लिए किराए पर लिया था मकान
जांच में पता चला है कि इस मकान में महिला अकेली रहती है। पार्टी के आयोजनकर्ताओं ने इस मकान को एक रात के लिए किराए पर लिया था। हालांकि, इसके लिए कितना किराया महिला को दिया गया था। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इससे पहले भी एक पार्टी कहीं और आयोजित की गई थी। पार्टी में एंट्री फीस एक हजार, दो हजार और तीन हजार रुपये रखी गई थी। इस फीस को चुकाने के बाद युवाओं को इसके हिसाब से ही शराब परोसी जा रही थी।

अश्लील तरीके का छापा था निमंत्रण
पार्टी के आयोजनकर्ताओं निमंत्रण को भी युवाओं के लिए आकर्षक बनाने के लिए अश्लील सामग्री के साथ छपवाकर वायरल किया था। इस पार्टी को सीक्रेट रूम पार्टी भी बताया जा रहा है। इसका बाकायदा एक लिंक और मोबाइल नंबर भी इस निमंत्रण पर प्रकाशित किया गया है। इसी पर संपर्क कर युवा वहां पर इकट्ठा हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed