फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: encroachment removing campaign start dehradun again from today

देहरादून में अतिक्रमण पर आज फिर चली जेसीबी, सड़कों पर लगा लंबा जाम 

Tue, 13 Oct 2020 02:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 13 Oct 2020 02:02 PM IST
सार

  • हर जोन में एसडीएम व सीओ की तैनाती, एक घंटे अतिक्रमण चिह्नीकरण व इसके बाद होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 

विज्ञापन
dehradun news: encroachment removing campaign start dehradun again from today
encroachment, jcb - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतिक्रमण पर करीब एक साल बाद मंगलवार को फिर से कार्रवाई हुई। पहले दिन तीखी नोकझोंक के बीच 219 अतिक्रमण पर घन बरसे और जेसीबी चली। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। कई जगहों पर अतिक्रमणकारी अधिकारी से मोहलत मांगते दिखाई दिए। हालांकि अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। 

विज्ञापन


 टीम ने राजपुर रोड पर सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार तोड़े जाने से लेकर मसूरी डाइवर्जन पर पुलिस बूथ भी अभियान की चपेट में आया। इस दौरान दिलाराम चौक, हरिद्वार रोड पर कुछ जगहों पर व्यापारियों व लोगों की अधिकारियों के बहस हुई, हालांकि हाईकोर्ट का हवाला देने पर वह बैकफुट पर आ गए। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद हाईकोर्ट में दी जाएगी रिपोर्ट 
टास्क फोर्स के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय ने बताया कि करीब एक सप्ताह चलने वाले अभियान की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। टीम ने पहले दिन 200 से ज्यादा अतिक्रमण ध्वस्त किए हैं। जब तक अतिक्रमण पूरी तरह से ध्वस्त नहीं हो जाते, अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर कई बार लगा जाम
अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते कई बार राजधानी की सड़कों पर कई बार जाम लगा। जिसके चलते लोग परेशान दिखाई दिए। हालांकि पुलिस की वजह से ज्यादा लंबा जाम नहीं लग सका। 

सड़कों पर नहीं दिखाई दिया अस्थाई अतिक्रमण 
टास्क फोर्स की कार्रवाई को देखते हुए मंगलवार को शहर की सड़कों व फुटपाथ पर दिखने वाला अस्थाई अतिक्रमण नदारद था। जिसके चलते शहर की सड़कों फिर से चौड़ी दिखाई दे रही थीं। जबकि आम दिनों में अस्थाई अतिक्रमण के चलते लोगों का फुटपाथ पर चलना दूभर हो गया था। 

जोनवार हुई कार्रवाई की रिपोर्ट 

जोन        अतिक्रमण पर कार्रवाई 
जोन-1          25
जोन-2          100
जोन-3          30 
जोन-4          64 

अभी नहीं हुआ सड़कों का सौंदर्यीकरण 
दो साल पहले जब हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला था, तब तत्कालीन अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शहर में अतिक्रमणमुक्त हुई सड़कों का 100 करोड़ से सौंदर्यीकरण की बात कही थी। जिसके तहत सड़क, नाली, फुटपाथ आदि कार्य होने थे। लेकिन, सौंदर्यीकरण तो दूर की बात है। अभी तक तमाम स्थानों पर कार्रवाई के दौरान पड़ा मलबा तक नहीं उठ पाया है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

दोबारा अतिक्रमण हुआ, पर मुकदमा नहीं 
टास्क फोर्स ने जब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था तो दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई थी। मगर, अभी तक एक रुपये न तो जुर्माना वसूला गया और न ही किसी के खिलाफ कोई मुकदमा हुआ है। यही वजह रही कि अतिक्रमणकारियों ने धीरे-धीरे फिर से अतिक्रमण शुरू कर दिया था। हालांकि टास्क फोर्स ने उसे ध्वस्त कर दिया।

पारदर्शिता न रखने का भी लगाया आरोप
कई जगहों पर व्यवसायियों ने टास्क फोर्स पर पारदर्शिता न रखने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि जो पहुंच वाले नहीं हैं, उन पर तो कार्रवाई हो रही है। प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर उन्हें मोहलत मिल रही है। जो सही नहीं है। कार्रवाई सभी जगह समान रूप से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed