फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Elephant attacked Youth in raiwala Today People Panic

Elephant Attack: रायवाला में हाथी ने युवक पर किया हमला, हायर सेंटर रेफर, तीन ने भागकर बचाई जान

Wed, 25 Sep 2024 09:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Sep 2024 09:24 PM IST
सार

Dehradun News: सोनू थापा अपने तीन अन्य साथियों के साथ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में टहल रहा था तभी पीछे से आए हाथी ने उसे अपनी सूंड में उठाकर पटक दिया।

विज्ञापन
Dehradun News Elephant attacked Youth in raiwala Today People Panic
हाथी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हरिपुर कला क्षेत्र में देर शाम एक हाथी ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। 108 की मदद से घायल युवक को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया, जहां से उसे जोलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन अन्य साथियों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव: हत्या या आत्महत्या? अब खुलेगा फराह की माैत का राज, पोस्टमार्टम से सामने आएगा सच
विज्ञापन


घटना हरिपुर कला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास की है बताया जा रहा है कि हरिपुर कला के वार्ड नंबर 7 में रहने वाला सोनू थापा अपने तीन अन्य साथियों के साथ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में टहल रहा था तभी पीछे से आए हाथी ने उसे अपनी सूंड में उठाकर पटक दिया। सोनू के अन्य साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों का घेराव कर दिया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से हाथी रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। जिस से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसकी सूचना कई बार वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed