{"_id":"632c8d701311b626dd076cee","slug":"dehradun-news-ed-attaches-land-worth-crores-of-saharanpur-mining-mafia-haji-iqbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सहारनपुर के खनन माफिया हाजी इकबाल की करोड़ों की जमीन ED ने की अटैच, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सहारनपुर के खनन माफिया हाजी इकबाल की करोड़ों की जमीन ED ने की अटैच, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Thu, 22 Sep 2022 10:02 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:02 PM IST
सार
हाजी इकबाल के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी सहारनपुर व अन्य जगहों पर चल रहे हैं। पिछले दिनों खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ ईडी ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
खनन माफिया पर ईडी की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देहरादून स्थित करोड़ों की संपत्ति अटैच की है। मसूरी डायवर्जन स्थित इस जमीन की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दो दिन पूर्व ईडी की लखनऊ शाखा के अधिकारियों ने संपत्ति को अटैच कर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन
हाजी इकबाल के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी सहारनपुर व अन्य जगहों पर चल रहे हैं। पिछले दिनों खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ ईडी ने जांच शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक, इकबाल के खिलाफ तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद पता चला था कि उसकी एक जमीन देहरादून में मसूरी डायवर्जन पर भी स्थित है। इस जमीन को उसने करीब डेढ़ दशक पहले खरीदा था।
विज्ञापन
एसटीएफ की जांच में खुलासा: फर्जी आईडी पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 300 से ज्याद सिम कार्ड जारी
विज्ञापन
प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मंगलवार को ईडी की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। लखनऊ के चार अधिकारियों ने जमीन की पैमाइश कराने के बाद इस पर अटैचमेंट का बोर्ड लगा दिया।
अब इस संपत्ति को सरकार में संबद्ध कर दिया गया है। हाजी इकबाल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से एमएलसी रह चुके हैं। इकबाल के खिलाफ मिर्जापुर (सहारनपुर) में कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर दुष्कर्म का मामला भी चल रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के परिवार के कई सदस्यों पर भी शिकंजा कसा है। हाजी को हिस्ट्रीशीटर भी घोषित किया गया है।