Dehradun: विकासनगर में संरक्षित पशु कटान की घटना का खुलासा, दून पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार
आरोपियों ने बताया कि वे नदी किनारे घूमने वाले आवारा पशुओं को जंगल में ले जाकर उनका कटान करते थे।आरोपी पूर्व में भी गौकशी, एनडीपीएस व अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं।
विस्तार
दून पुलिस ने विकासनगर में बैराज झूला पुल के पास गौकशी की घटना का आज खुलासा किया। पुलिस ने छह आरोपियों को विकासनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो चापड़ दो धारदार खुखरी, पशु कटान के उपकरण और दो लकड़ी के गुटके बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे नदी किनारे घूमने वाले आवारा पशुओं को जंगल में ले जाकर उनका कटान करते थे।आरोपी पूर्व में भी गौकशी, एनडीपीएस व अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं। सभी आरोपी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर के रहने वाले हैं।
Vikasnagar: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की खबर पर बवाल, विहिप और रुद्र सेना समेत विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन
ये हुए गिरफ्तार
- अब्दुल रहमान(30) पुत्र इरफान
- शहबान(20) पुत्र इरफान
- राशिद(40) उर्फ नीलू पुत्र अख्तर
- शौकीन उर्फ लुटिया पुत्र स्वर्गीय लतीफ
- आशिक(28) पुत्र सलीम
- सुलेमान(55) पुत्र वाहिद
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.