फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Debris fell during road improvement work near Ghattigola Bridge trapping two workers

Dehradun: घट्टीगोला पुल के पास सड़क सुधारीकरण के दौरान गिरा मलबा, दो श्रमिक दबे, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

Mon, 13 Jul 2026 09:45 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 13 Jul 2026 09:45 PM IST
सार

घट्टीगोला पुल के पास सड़क के सुधारीकरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में आकर दोनों मजदूर दब गए।

विज्ञापन
Dehradun News Debris fell during road improvement work near Ghattigola Bridge trapping two workers
काम कर रहे मजदूरों पर गिरी ढांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के घट्टीगोला पुल के समीप सोमवार शाम सड़क सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूर उसके नीचे दब गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे चले अभियान के बाद दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब सड़क के सुधारीकरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में आकर दोनों मजदूर दब गए। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से सावधानीपूर्वक मलबा हटाया और दोनों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान कवि कृष्णा और योगेंद्र के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला: बीकेटीसी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, कवि को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई हैं, जबकि योगेंद्र की हालत भी चिकित्सकीय निगरानी में है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की चोटों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। दोनों घायलों को अस्पताल भेजे जाने के बाद मंत्री स्वयं भी दून अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों की जांच की जा रही है और विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चोटों की गंभीरता स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी दून अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 पिछले साल आई आपदा के बाद ही संवेदनशील है घट्टीगोला का यह इलाका 
 दून अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि पिछले साल देहरादून में सितंबर माह में आई आपदा के बाद से ही यह इलाका भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। सोमवार को यहां पर रोड निर्माण कार्य के दौरान ही मलबा गिरने से काम कर रहे दो मजदूर दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed