फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: CBI raids Dehradun after arrest of railway officer in Delhi

Dehradun News: दिल्ली में रेलवे अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने देहरादून में मारा छापा

Sun, 17 Jan 2021 09:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 09:10 PM IST
सार

  • रेलवे के एक अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद की गई ठगी 
  • चकराता में है पैतृक गांव, दून में भी बताया जा रहा है आवास 

विज्ञापन
Dehradun News: CBI raids Dehradun after arrest of railway officer in Delhi
सीबीआई - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली में रेलवे अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद देहरादून में भी उसकी संपत्तियों पर सीबीआई ने छापा मारा। दिल्ली से आई टीम ने अधिकारी के चकरात स्थित पैतृक आवास और दून में उसके एक आवास में छापा मारा है। सीबीआई की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने रेलवे के 1985 बैच के अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को एक करोड़ रुपये रिश्वत मामले में पकड़ा है। उनके साथ दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों में अफसर का पैतृक आवास चकराता में है। साथ ही देहरादून में भी मकान है। यहां सीबीआई की दिल्ली टीम छापा मारने के लिए पहुंची। 
विज्ञापन


कार्रवाई के लिए दून स्थित सीबीआई कार्यालय से टीम और वाहन लिए गए। दून सीबीआई कार्यालय के अधीक्षक पीके पाणीगृही ने बताया कि दिल्ली से आई टीम ने स्थानीय टीम को साथ लिया है। हालांकि, छापा कहां कहां मारा जा रहा है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सूत्रों के अनुसार अधिकारी के दोनों ठिकानों पर सीबीआई संपत्ति आदि के कागजात तलाश रही है। 

रिश्वतखोरी के आरोपी के घर देर रात तक चलती रही कार्रवाई

वसंत विहार के आशीर्वाद एनक्लेव स्थित अधिकारी चौहान के घर देर रात तक कार्रवाई चलती रही। यहां दो वाहनों से दिल्ली सीबीआई की टीम पहुंची थी। घर के भीतर तमाम कागजात खंगाले जा रहे थे। हालांकि, कैश बरामद हुआ या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

बता दें, महेंद्र चौहान को सीबीआई ने रविवार को दिल्ली से एक करोड़ रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। चौहान पर आरोप है कि उसने किसी प्राइवेट कंपनी को काम दिलाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। इसके बाद दिल्ली की सीबीआई टीम ने चौहान के बल्लूपुर स्थित आशीर्वाद एनक्लेव स्थित घर में छापा मारा। रात करीब 8:30 बजे टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

घर किसका ये भी नहीं पता

आशीर्वाद एनक्लेव में जिस घर मे कार्रवाई हुई वह घर चौहान का है या किसी और का। इसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। घर पर केवल हाउस नंबर के अलावा कुछ और नहीं लिखा हुआ है। स्थानीय गली सुनसान है। लिहाजा यहां स्थानीय लोग भी एकत्र नहीं हुए।

जो दो चार लोग बाहर आए उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं कि ये घर चौहान का है या किसी और का। कुछ लोगों का कहना है कि चौहान यहां पहले किराये पर रहते थे। हालांकि, मकान नया बना हुआ है, लेकिन यहां वर्तमान में कौन रह रहा है। इसकी जानकारी नहीं मिली, लेकिन चार घंटे से जारी कार्रवाई से इतना अनुमान जरूर लगाया जा सकता है कि घर में यदि चौहान नहीं तो उनका कोई खास जरूर रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed