फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Break on helicopter Service from Jolly Grant Airport to Badrinath and Kedarnath

Dehradun: जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलीकॉप्टर यात्रा पर ब्रेक, जानें अब कब होगी शुरू

Fri, 28 Jun 2024 10:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2024 10:24 PM IST
सार

जौलीग्रांट हेलीपैड से पिछले वर्ष मई में पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू किया गया था,। इस बार श्रद्धालुओं को संबंधित कंपनी ने दो धामों में रात्रि विश्राम की सुविधा भी दी।

विज्ञापन
Dehradun News Break on helicopter Service from Jolly Grant Airport to Badrinath and Kedarnath
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरसात सीजन को देखते हुए जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ की हेलिकॉप्टर यात्रा पर रोक लगा दी गई है। यह सेवा आगामी 15 सितंबर तक बंद रहेगी। इस सीजन अब तक डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु बदरी-केदार की यात्रा हेलीकॉप्टर से कर चुके हैं।

विज्ञापन


कपाट खुलने के बाद 10 मई से रुद्राक्ष एविएशन के डबल इंजन हेलिकॉप्टर ने जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हवाई यात्रा शुरू की थी। करीब 36 दिन तक हेलिकॉप्टर ने लगभग जौलीग्रांट से तीन चक्कर लगाए। इसमें एक बार में कुल 18 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इस तरह से हर रोज 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने दो धामों की यात्रा की।
विज्ञापन


Uttarakhand Monsoon: मानसून की पहली बारिश से भीगा उत्तराखंड, पहले दिन पौड़ी में सबसे ज्यादा बरसे मेघ
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात बाद मौसम ठीक रहने पर हवाई यात्रा सेवा को को आगामी 16 सितंबर से फिर से शुरू किया जाएगा। जौलीग्रांट हेलीपैड से पिछले वर्ष मई में पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू किया गया था,। इस बार श्रद्धालुओं को संबंधित कंपनी ने दो धामों में रात्रि विश्राम की सुविधा भी दी। इस कारण प्रतिदिन हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल रही। केेदारनाथ के कपाट खुलने पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनके परिवार ने पहले श्रद्धालुओं के रूप में जौलीग्रांट से हेलिकॉप्टर यात्रा की थी।

करीब 36 दिन तक हेलीकॉप्टर ने जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरी है। इससे अब तक डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए हैं। फिलहाल की योजना है इसे 16 सितंबर से दोबारा शुरू किया जाएगा।
- राज शाह, ऑपरेशन मैनेजर, रुद्राक्ष एविएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed