फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News ASI will study in Almora Ramganga valley possibility of finding an ancient city under the ground

Uttarakhand: अब सामने आएगा रामगंगा घाटी में दबे शहर का सच...ASI करेगा अध्ययन, तलाशेंगे महाभारत काल से कनेक्शन

Thu, 02 May 2024 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 May 2024 10:48 PM IST
सार

Dehradun News: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार अल्मोड़ा में रामगंगा नदी तट पर मिले अवशेषों ने यहां पर गुमनाम शहर को तलाशने के लिए प्रेरित किया है।

विज्ञापन
Dehradun News ASI will study in Almora Ramganga valley possibility of finding an ancient city under the ground
राम गंगा घाटी क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण प्रारंभिक सर्वे के बाद अब रामगंगा घाटी में दबे शहर का सच सामने लाएगा। अगले महीने से इस पर काम शुरू होने जा रहा है। प्रथम चरण में रामगंगा घाटी के समतल क्षेत्रों में सतही अध्ययन होगा। परिणाम सकारात्मक मिले तो एएसआई खुदाई का कार्य कराएगा।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार अल्मोड़ा में रामगंगा नदी तट पर मिले अवशेषों ने यहां पर गुमनाम शहर को तलाशने के लिए प्रेरित किया है। पिछले कई सालों में रामगंगा घाटी में सर्वे के दौरान एएसआई को मिट्टी के पात्रों से लेकर मंदिरों के अवशेष तक बरामद हुए हैं। यह अवशेष पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के प्रतीत हो रहे हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस ने इस पर शोध किया है।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: सुविधा...दो महीने बाद मेक माय ट्रिप से बुक होंगे GMVN के होटल और गेस्ट हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें भी घाटी के नीचे प्राचीन सभ्यता के विकसित होने के संकेत मिले हैं। इस क्षेत्र में एक दुर्लभ शिवलिंग भी मिला था। इस क्षेत्र में कई अति प्राचीन मंदिरों के अवशेष बरामद होने के बाद एएसआई का मानना है कि यहां कोई सभ्यता रही होगी, जिसने इन मंदिरों का निर्माण कराया।

तलाशेंगे महाभारत काल से कनेक्शन
इस क्षेत्र में खुदाई के दौरान कक्ष और जार बरामद हो चुके हैं। इनमें मृत अवशेष भी पाए गए थे। मिट्टी के बर्तन और कटोरों की आकृ़ति मेरठ क्षेत्र में उत्खनन में मिले मिट्टी के बर्तनों के समान है, इसलिए यह भी पता किया जाएगा कि इस क्षेत्र का संबंध महाभारत काल से तो नहीं है।

रामगंगा नदी के तट पर सैकड़ों साल पुराने मंदिरों के समूह की उपस्थिति मिली है, इससे यह पता चलता है कि यहां पहले कोई सभ्यता विकसित रही होगी। सरफेस स्टडी (सतही अध्ययन) के बाद पता लग सकेगा कि यहां पर दबा शहर-सभ्यता किस शताब्दी की है।
-मनोज सक्सेना, अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed