फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Tourism Hit by Heavy Rain Hotel Occupancy Falls to 25-30% Uttarakhand news in hindi

मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द, बढ़ी चिंता

Sat, 29 Aug 2026 06:17 PM IST
Renu Saklani सुनील सिलवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
सुनील सिलवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 29 Aug 2026 06:17 PM IST
सार

लगातार बारिश और भूस्खलन ने मसूरी के पर्यटन कारोबार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोशल मीडिया पर सड़क बंद होने की अफवाहों से पर्यटकों में बढ़ी चिंता का सीधा असर होटल बुकिंग पर पड़ा है।

विज्ञापन
Mussoorie Tourism Hit by Heavy Rain Hotel Occupancy Falls to 25-30% Uttarakhand news in hindi
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही बारिश और देहरादून-मसूरी मार्ग पर आए दिन हो रहे भूस्खलन से मसूरी के होटल उद्योग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन

 

सड़क बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के कारण पर्यटकों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे कई पर्यटक अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं। छोटे-बड़े भूस्खलन की नकारात्मक खबरों के कारण पर्यटक असमंजस में है। गलत सूचनाओं के कारण पर्यटन पर उसका खासा असर पड़ा है।

विज्ञापन

 

इस बार बारिश अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ और होटल व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। बारिश से सड़कों की हालत खराब हो गई है। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बुकिंग रद्द की है। सुरक्षा की दृष्टि से मसूरी पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन सड़कों और भूस्खलन की नकारात्मक सूचनाओं का असर पर्यटन पर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां प्रभावी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

व्यापरियों का कहना

बारिश और छोटी-बड़ी भूस्खलन की घटनाओं के कारण पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पर्यटन कारोबार में करीब 20 प्रतिशत की कमी आई है। बारिश से मसूरी शहर को कोई नुकसान नहीं हुआ है, मसूरी पूरी तरह से सुरक्षित है। दो से तीन बार सड़क कुछ समय के लिए बंद रही लेकिन एक दिन से ज्यादा कभी सड़क बंद नहीं रही है। - संदीप साहनी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड होटल एसोसिएशन

 

भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए मार्ग बाधित होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो जाती हैं। कई बार मार्ग खुलने के बाद भी पुरानी तस्वीरें और खबरें वायरल होती रहती हैं। इससे बाहर से मसूरी आने वाले पर्यटक घबरा जाते हैं और अपनी यात्रा स्थगित करने के साथ ही होटल की बुकिंग भी रद्द कर देते हैं। - संजय अग्रवाल, अध्यक्ष मसूरी होटल एसोसिएशन

 

शहर में पांच जुलाई से रुक-रुककर बारिश हो रही है, इससे शहर का पर्यटन कारोबार ठप हो गया है। निरंतर हो रही बारिश से होटल उद्योग से जुड़े लोगों के साथ ही रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों, व्यापारियों को भी बड़ा नुकसान हो रहा है। भारी बारिश से पर्यटक मसूरी आने के लिए असमंजस में हैं। शासन प्रशासन को लोगों के बीच सुरक्षित मसूरी, सुरक्षित उत्तराखंड की बात रखनी चाहिए। - अनिल गोदियाल, होटल व्यवसायी


ये भी पढे़ं...नेपाल में तबाही: भूकंप नहीं, आइस एवलांच की वजह से हुई घटना, हैंगिंग ग्लेशियर टूटने का भी अंदेशा


हर साल की तरह इस वर्ष भी बारिश के कारण पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है। इसका सीधा असर होटल कारोबार पर पड़ा है। जुलाई व अगस्त में होटलों की औसत ऑक्यूपेंसी महज 25 से 30 प्रतिशत के आसपास रही। भूस्खलन और सड़क धंसने जैसी घटनाओं के कारण पर्यटकों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है, जिसका प्रतिकूल असर पर्यटन पर पड़ता है। - होटल व्यवसायी, आशीष गोयल


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed