फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News After Vasant Vihar police station now orders to remove CID office

Dehradun News: वसंत विहार थाने के बाद अब सीआईडी ऑफिस को हटाने के आदेश, 2003 से चल रहा था मुकदमा

Fri, 01 Dec 2023 02:02 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Dec 2023 02:02 PM IST
सार

थाना वसंत विहार को खाली करने के आदेश दिए थे। इस मामले में पुलिस कप्तान अजय सिंह का कहना है कि उन्हें अभी आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद मामले में अपील की जाएगी। 

विज्ञापन
Dehradun News After Vasant Vihar police station now orders to remove CID office
देहरादून एसएसपी अजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

वसंत विहार थाने के बाद अब सीआईडी ऑफिस भी चाय बागान की जमीन पर बने होने की पुष्टि हुई है। सिविल कोर्ट ने इस ऑफिस और अफसरों के आवासों को खाली कराने के आदेश दिए हैं। 2003 से चल रहे मुकदमे में कोर्ट ने बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया है।

विज्ञापन

इसी कोर्ट ने बुधवार को थाना वसंत विहार को खाली करने के आदेश दिए थे। इस मामले में पुलिस कप्तान अजय सिंह का कहना है कि उन्हें अभी आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद मामले में अपील की जाएगी। मालूम हो कि हरवंशवाला में डीटीसी इंडिया लिमिटेड की चाय बागान की जमीन है।

विज्ञापन

कंपनी के प्रबंधक एनके मिश्रा की ओर सिविल कोर्ट में 26 सितंबर 2003 में केस दायर किया था। कहा गया कि यहां चाय बगान की जमीन पर अवैध तरीके से पुलिस ने कब्जा लिया। इसके बाद इस पर निर्माण किए गए। चाय बागान कंपनी के वकील गौरव शर्मा के मुताबिक यह जमीन साढ़े नौ बीघा है। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि इस जमीन पर विभाग ने निर्माण में करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चिड़ियाघर में स्पेशल इंतजाम: सर्दी बढ़ते ही बदला वन्य जीवों का मेन्यू, सांपों के लिए लगाए हीटर...तस्वीरें

कोर्ट ने माना कि इस जमीन का पुलिस को विधिवत आवंटन नहीं हुआ था। उसके बावजूद यहां निर्माण किया गया। यहां सीबीसीआईडी ऑफिस, पुलिस अफसर आवास समेत अन्य निर्माण हैं। कोर्ट में राज्य सरकार और डीजीपी उत्तराखंड को पार्टी बनाया गया। द्वितीय अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन इंदु शर्मा ने आदेश दिया कि यहां खसरा संख्या 174 क पर आरोपी पक्ष ने अवैध निर्माण किया। इस निर्माण को तीस दिन के भीतर आरोपियों को अपने खर्च पर हटाने का आदेश दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed