{"_id":"63f8a52269794aeea50a5071","slug":"dehradun-news-65-year-old-woman-burnt-alive-during-house-caught-fire-in-doiwala-2023-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अठूरवाला में दर्दनाक हादसा, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, जिंदा जली 65 वर्षीय महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अठूरवाला में दर्दनाक हादसा, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, जिंदा जली 65 वर्षीय महिला
Fri, 24 Feb 2023 05:25 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:25 PM IST
सार
घटना सुबह करीब 11 बजे की है। घर में अचानक आग लगी तो महिला घर से बाहर नहीं निकल पाई। आग में जलने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
घर में आग लगने से जिंदा जली महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। इस दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Roorkee: कोर्ट मैरिज पर बवाल, युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर की तोड़फोड़, चार घायल, गांव में तनाव
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। घर में अचानक आग लगी तो महिला घर से बाहर नहीं निकल पाई। आग में जलने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। आगजनी की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा ने महिला की पहचान सरला उनियाल पत्नी संतराम उनियाल के रूप में की। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन