फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: कोर्ट मैरिज पर बवाल, युवती के परिजनों ने युवक के घर में की तोड़फोड़, तनाव के बाद गांव में फोर्स तैनात

Fri, 24 Feb 2023 08:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Feb 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Roorkee News: Uproar over court marriage girl family vandalized Boy house four injured
रुड़की में कोर्ट मैरिज को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में झबरेड़ा गांव के ही एक युवक और युवती द्वारा घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने पर युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं परिवार के लोगों से मारपीट भी की। इसमें तीन महिलाओें समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। मामला तनावपूर्ण होने पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

झबरेड़ा क्षेत्र के गांव नगला कुबड़ा से 10 फरवरी को एक युवक और युवती घर से चले गए थे। इन्होंने 13 फरवरी को गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन वो वापस नहीं आए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे युवती पक्ष के कुछ लोग युवक के घर में घुस गए और मारपीट कर दी। इतना ही नहीं घर में खड़ी बाइक, दरवाजे व अन्य सामान भी तोड़ दिया।

Haridwar: शादी में घराती और बरातियों में चले लात-घूंसे...हनीमून से पहले ही हवालात पहुंचा दूल्हा

मारपीट में अजीम, महमूदा, रुबीना, शबनम घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

Roorkee News: Uproar over court marriage girl family vandalized Boy house four injured
रुड़की में कोर्ट मैरिज को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

उधर, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में युवक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। घर में तोड़फोड़ करने वालों को तलाश किया जा रहा है।

Roorkee News: Uproar over court marriage girl family vandalized Boy house four injured
रुड़की में कोर्ट मैरिज को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

युवती पक्ष ने युवक पक्ष के खिलाफ शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस इस तनाव को भांप नहीं पाई और शुक्रवार को बवाल हो गया। युवती पक्ष ने युवक के घर में घुसकर हमला बोलते हुए तोड़फोड़ कर दी। 13 फरवरी को वीडियो कॉल करके युवक और युवती ने परिजनों को कोर्ट मैरिज करने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee News: Uproar over court marriage girl family vandalized Boy house four injured
रुड़की में कोर्ट मैरिज को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट मैरिज की सूचना के बाद से युवती पक्ष में नाराजगी बढ़ गई। आखिरकार शुक्रवार को युवती पक्ष ने लाठी-डंडे लेकर युवक के घर पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ कर कोहराम मचा दिया। पुलिस समय रहते तनाव की स्थिति को भांपते हुए छोटी सी भी कार्रवाई करती तो शायद यह बवाल नहीं होता।

विज्ञापन
Roorkee News: Uproar over court marriage girl family vandalized Boy house four injured
रुड़की में कोर्ट मैरिज को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का कहना है कि युवती पक्ष के लोग अचानक युवक पक्ष के घर में घुस गए। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक हमला बोल दिया था। इसके चलते युवक पक्ष के लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और युवती पक्ष के लोग काफी देर तक हंगामा करते रहे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी तो मामला शांत हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed