फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Navy recruitment exam canceled youth spent night at railway station

देहरादून: नेवी भर्ती की परीक्षा रद्द, युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर बिताई रात

Wed, 18 Sep 2019 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Sep 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: Navy recruitment exam canceled youth spent night at railway station
रेलवे स्टेशन पर सोये युवा - फोटो : अमर उजाला

इंडियन नेवी की भर्ती की परीक्षा रद्द होने के कारण सैकड़ों युवाओं को रेलवे स्टेशन के फर्श पर रात गुजारनी पड़ी। परीक्षा रद्द होने की सूचना उन्हें दून पहुंचने पर मिली।

विज्ञापन


नेवी में एसएसआर, एमआर के पदों के लिए 18 और 19 सितंबर को देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा होनी थी। इसके लिए यूपी से सैकड़ों युवा देहरादून पहुंच थे। जैसे ही वह दून पहुंचे तो उन्हें एसएमएस से पता चला कि परीक्षा रद्द हो गई है। इसके पीछे सर्वर में गड़बड़ी को वजह माना जा रहा है क्योंकि सोमवार को भी सर्वर न चलने से युवाओं को निराश लौटना पड़ा था। इन युवाओं के रुकने के लिए कहीं इंतजाम नहीं था। इसलिए ज्यादातर कैंडिडेट्स रेलवे स्टेशन पर ही खुले में सोने को मजबूर रहे।
विज्ञापन


हमें पहले से परीक्षा रद्द होने की कोई जानकारी नहीं दी गई। जैसे ही हम दून पहुंचे तो पता चला कि एग्जाम नहीं होगा। अब कहां जाते। इसलिए यहीं सो रहे हैं। -पवन, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कराने वाली कंपनी की ओर से सीधे एक एसएमएस भेजा गया है। अब परीक्षा तो रद्द हो गई लेकिन आज हम कैसे लौट सकते हैं। इसलिए कल तक यहीं ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा।-सुनील नागरी, मथुरा
नेवी की भर्ती परीक्षा के लिए यहां पहुंचे थे। कल हमारा पेपर था लेकिन आज रद्द हो गई, जिससे मन दुखी है। कोई और ठिकाना भी नहीं है। इसलिए यहां रेलवे स्टेशन पर रात गुजार रहे हैं।-रजत आगरा

रेलवे स्टेशन पर अब हम कल का इंतजार कर रहे हैं। एग्जाम तो नहीं दे पाए। अब परेशानी उठाकर यहां एक दिन वेट करेंगे। कल शाम को ट्रेन से लौट जाएंगे। -गौरव, यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed