फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun : Nanda Devi and Jan Shatabdi train will run from Haridwar today

यात्रियों की मुसीबत बढ़ी, आज से हरिद्वार से चलेगी नंदा देवी और जनशताब्दी ट्रेन

Wed, 25 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 10:38 AM IST
सार

  • हर्रावाला रेलवे स्टेशन से दोनों ट्रेनों के संचालन पर लगाई गई रोक
  • निर्माण कार्यों के चलते दून रेलवे स्टेशन से सभी ट्रेनों का संचालन है बंद

विज्ञापन
dehradun : Nanda Devi and Jan Shatabdi train will run from Haridwar today
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रेलयात्रियों को नंदा देवी और जनशताब्दी ट्रेन पकड़ने के लिए हर्रावाला के बजाय हरिद्वार जाना होगा। बुधवार यानी आज से दोनों ट्रेनों का संचालन हरिद्वार से किया जाएगा। दून स्टेशन अधीक्षक गणेशचंद ने बताया कि बुधवार से दोनों ट्रेनों का संचालन हरिद्वार से किया जाएगा।

विज्ञापन


दून रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते यहां से संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद है। एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को सहारनपुर व हरिद्वार से संचालित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अभी तक नंदा देवी एक्सप्रेस व जनशताब्दी ट्रेनों को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन

 

डोईवाला में निर्माण कार्यों के चलते अब इन दोनों ट्रेनों को भी हर्रावाला के बजाय हरिद्वार से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में जिन यात्रियों को मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली जाना है, उन्हें पहले हरिद्वार जाना होगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद सात फरवरी से सभी ट्रेनों को नए सिरे से देहरादून से संचालित किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रेनों का संचालन ठप होने से जहां यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेल प्रशासन को भी किराए के तौर पर प्रतिदिन औसतन 20 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed