फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun nagar nigam vending zone Thelian on contract

वेंडिंग जोन के बाद ठेके पर लगेंगी ठेलियां, नगर निगम ने चिह्नित किए वेंडिंग जोन

Sat, 09 Mar 2019 11:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Mar 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
dehradun nagar nigam vending zone Thelian on contract

देहरादून नगर निगम अब वेंडिंग जोन के बाद ठेके पर ठेलियां लगाएगा। डेढ़ साल पहले निगम क्षेत्र में तय किए गए वेंडिंग जोन का पहले निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर बदलाव के बाद उन्हें ठेके पर दे दिया जाएगा। वहीं, नए वेंडिंग जोन भी बनाए जाएंगे। इससे निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। मौजूदा समय पर शहर के विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर वेंडिंग जोन गए हैं।

विज्ञापन


मौजूदा समय की बात करें तो शहर की ज्यादातर प्रमुख सड़कों पर दर्जनों की संख्या में फड़-ठेली लग रही हैं। जिसके चलते जहां शहर की सूरत बिगड़ रही है। वहीं, सड़क पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या भी पैदा होती है। जिसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन पिछले डेढ़ साल से ठप पड़ी वेंडिंग जोन योजना पर कार्य शुरू करेगा। करीब दो साल से फड़-ठेली वालों के लिए वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए सर्वे में साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए गए थे। जिसमें 3600 फड़-ठेलियों को चिह्नित किया गया। उनके लिए जगह भी तय कर दी गई। एक हजार से अधिक परिचय पत्र भी बांट दिए गए। लेकिन, बाद में फिर से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। जिसे लेकर करीब छह करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया।
विज्ञापन


ऐसे निर्धारित होता ठेका
वेंडिंग जोन बनने के बाद लोकेशन के हिसाब से ठेके का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद टेंडर के जरिये ठेका दिया जाएगा। ठेके के चलते निगम के जो कर्मचारी अभी तक इस व्यवस्था में लगे हुए थे, उनका इस्तेमाल दूसरे स्थान पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टर्ड 2700, हकीकत में आठ हजार से अधिक फड़-ठेली
नगर निगम में क्षेत्र में आठ हजार से अधिक फड़-ठेली हैं, लेकिन रजिस्टर्ड केवल 2700 फड़-ठेली ही हैं। शहर के लालपुल, पटेल नगर, घंटाघर, चकराता रोड, टर्नर रोड समेत तमाम जगहों पर फड़-ठेली के जरिये हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

मौजूदा समय पर पांच लाख रुपये सालाना मिलता है राजस्व
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा समय पर फड़-ठेली से पांच लाखे रुपये सालाना राजस्व मिल रहा है। जबकि इस व्यवस्था में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जाती है। ऐसे में निगम को उस हिसाब से राजस्व नहीं मिलता, जिस तरह से मिलना चाहिए।


इन जगहों पर बनाए जाने हैं वेंडिंग जोन
इंदिरा नगर - मलिक चौक
करनपुर- डीबीएस कॉलेज के पीछे
एफआरआई - मुख्य गेट के सामने
प्रेमनगर रोड - पंडितवाड़ी
वसंत विहार - पार्क नंबर चार
राजपुर - पैसिफिक अपार्टमेंट तथा धौरण के पास  
राजपुर रोड - सांईं मंदिर के पास सहस्त्रधारा बाईपास पर
रेसकोर्स - बन्नू स्कूल चौराहा
लालपुल - इंदिरेश हॉस्पिटल रोड
निरंजनपुर - श्रम न्यायालय के पास
परेड ग्राउंड - लैंसडाउन चौक
सीमाद्वार - मानक चौके पास

अधिकारियों को जल्द ही वेंडिंग जोन का कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद ठेके पर फड़-ठेली लगने से निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। मौजूदा समय में निगम को इससे अधिक राजस्व नहीं मिल पा रहा है।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed