फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun nagar nigam online birth certificate plan flop

घर बैठे बर्थ सर्टिफिकेट देने की योजना ने दम तोड़ा 

Sat, 30 Sep 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Sep 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
dehradun nagar nigam online birth certificate plan flop
nagar nigam dehradun

नगर निगम की घर बैठे बर्थ सर्टिफिकेट देने की योजना दम तोड़ गई। ऑनलाइन होने के बाद भी लोगों को बर्थ सर्टिफिकेट नहीं मिल रहे हैं। लोगों को अब भी निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। निगम अफसरों का कहना है कि अस्पतालों के डाटा उपलब्ध न कराने से दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


नगर निगम में हर माह 800-1000 बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के आवेदन आते हैं। नगर निगम ने जनवरी से ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनाना शुरू किया था। लेकिन स्टॉफ की कमी, फिर अस्पतालों से डाटा न मिलने की वजह से योजना परवान नहीं चढ़ सकी। अधिकारियों का कहना है कि अगर अस्पताल उन्हें समय पर डाटा उपलब्ध कराए तो वह सर्टिफिकेट बनाकर जल्द से जल्द उपलब्ध करा सकते हैं।  
विज्ञापन


गलत नाम भी बढ़ा रहीं मुश्किलें 
कभी अस्पताल तो कभी नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से नाम में गलतियां छोड़ दी जाती हैं। जिसके कारण लोगों को नाम ठीक करवाने के लिए फिर से निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल साइन न होने से भी लग रहा टाइम 
डिजिटल साइन न होने के चलते भी लोगों को ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट मिलने में टाइम लग रहा है। प्रिंट आउट निकालने के बाद उस पर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साइन होते हैं। कई बार जरूरी काम के चलते वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बाहर जाना पड़ता है। जिसका असर बर्थ सर्टिफिकेट पर भी पड़ता है। 


प्राइवेट अस्पतालों से बर्थ संबंधी डाटा समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट तत्काल देने में दिक्कत आ रही है। अस्पतालों को नोटिस भेजा गया है। जल्द व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद है। 
- डॉ. कैलाश गुंज्याल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed