फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Municipal Corporation survey pet dogs in November, license to be given in this amount

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : देहरादून नगर निगम नवंबर में करेगा पालतू कुत्तों का सर्वे, इतने रुपये में दिया जाएगा लाइसेंस  

Tue, 20 Oct 2020 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी , अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 20 Oct 2020 10:07 AM IST
सार

  • शहर में बड़ी संख्या में पाले जा रहे हैं डॉगी, 200 रुपये में दिया जाएगा लाइसेंस  

विज्ञापन
Dehradun Municipal Corporation survey pet dogs in November, license to be given in this amount
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून नगर निगम नवंबर में पालतू कुत्तों का सर्वे शुरू करने जा रहा है। इस दौरान जिन लोगों ने कुत्ता पालने का लाइसेंस नहीं ले रखा है। उन्हें लाइसेंस जारी किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक निगम क्षेत्र में पालतू कुत्ता पालने वालों की संख्या हजारों में है, जबकि लाइसेंस एक हजार लोगों से भी कम ने ले रखे हैं। 

विज्ञापन


दून में कुत्ते पालने के शौकीनों की बड़ी संख्या है। लोगों ने घरों में डॉबरमैन, रोटविलर, ग्रेट डेन, अमेरिकन पिट बुल, तिब्बतन मेस्टिफ, ग्रेहाउंड जैसी नस्ल के कुत्ते पाल रखे हैं। अब कुत्ता पालने का लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


इस लाइसेंस की फीस 200 रुपये है। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश तिवारी ने पालतू कुत्तों का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। नवंबर में सर्वे शुरू होगा। इससे पहले आखिरी बार सर्वे कब हुआ था, इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस के लिए नियम 

- रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ वेटरनरी डॉक्टर से रैबीज से बचाने के लिए टीका लगा होने का सर्टिफिकेट भी लाना होगा।
- कुत्ते के रजिस्ट्रेशन के बाद नगर निगम की ओर से इसके मालिक का नाम और पता लिखा टोकन दिया जाएगा। 
- स्टेरलाइजेशन (जीवाणुनाशक) का सर्टिफिकेट भी देना होगा।
- कुत्ते के लाइसेंस लेने या रजिस्ट्रेशन के लिए 200 रुपये फीस देनी होगी।

ये जानकारी होना है जरूरी 

- निगम की टीम सर्वे और लाइसेंस जारी होने के बाद किसी भी घर में या गली में चेकिंग करेगा। ऐसे में अगर किसी ने लाइसेंस नहीं लिया होगा तो उससे 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
- कुत्ते में रैबीज के लक्षण दिखने पर उसकी जानकारी निगम को देनी होगी, ताकि उसका समय पर इलाज करवाया जा सके। 
- अगर कुत्ता किसी को काट लेता है या कोई और नुकसान कर देता है तो इसकी भरपाई उसके मालिक को करनी होगी।
- कुत्ते के खतरनाक होने की शिकायत अगर कोई निगम को करता है तो उसके मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed