Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun mohabbewala accident NHAI and PWD booked after four people die in road crash

देहरादून: मोहब्बेवाला हादसे में चार की मौत के बाद एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी पर मुकदमा, ढलान को बताई गई वजह

Thu, 05 Nov 2026 11:02 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान जाने के बाद सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस का आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद संबंधित विभागों ने सड़क की खामियों को दूर करने के लिए कदम नहीं उठाए।

विज्ञापन
Dehradun mohabbewala accident NHAI and PWD booked after four people die in road crash
देहरादून मोहब्बेवाला में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून मोहब्बेवाला में चार लोगों की जान लेने वाले सड़क हादसे के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तहरीर में सड़क निर्माण और यातायात सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में गंभीर खामियां उजागर की गई हैं। आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने और पत्राचार करने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्थाओं ने हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पुलिस ने चार नवंबर की रात पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोहब्बेवाला में एक कार और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हुई थी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कार में मौजूद छह वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया था। हादसे के बाद सड़क की खामियों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठे थे।
विज्ञापन


तीव्र मोड़ और ढलान पर नहीं लगाए गए चेतावनी संकेत
आईएसबीटी चौकी प्रभारी जयवीर सिंह की तहरीर के मुताबिक, नवनिर्मित एनएच-72ए (दिल्ली-देहरादून-पांवटा मार्ग) पर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़क पर पर्याप्त साइन बोर्ड, यातायात चिह्न, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। रात में रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा मार्ग का स्पष्ट चिह्नांकन नहीं किया गया है। तहरीर में मोहब्बेवाला के पास सड़क के किनारे गड्ढे होने के साथ ही अचानक आने वाले तीव्र मोड़ और ढलान को भी दुर्घटनाओं की वजह बताया गया है। आरोप है कि इन खामियों के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, पत्राचार के बाद भी कार्रवाई नहीं
पुलिस की तहरीर में कहा गया है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से संबंधित कार्यदायी संस्था को कई बार पत्राचार कर सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बावजूद असुरक्षित निर्माण कार्य जारी रहने से आम लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।


ये भी पढे़ं...गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत

पटेलनगर थाने में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 125(ए), 125(बी) और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस अब हादसे के कारणों के साथ ही सड़क निर्माण और सुरक्षा मानकों में कथित लापरवाही की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed