फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Mentally challenged brothers abused in pre-preparatory school hostel

Dehradun : मानसिक रूप से कमजोर भाइयों का प्री-प्रेपरेटरी स्कूल के हॉस्टल में यौन शोषण, पहुंची बाल आयोग की टीम

Sun, 01 Jun 2025 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 04:03 AM IST
सार

राज्य बाल आयोग की टीम ने शनिवार को स्कूल और हॉस्टल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Dehradun: Mentally challenged brothers abused in pre-preparatory school hostel
demo

विस्तार

कारगी चौक स्थित एक प्री-प्रेपरेटरी स्कूल से जुड़े हॉस्टल में मानसिक रूप से अक्षम दो भाइयों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। राज्य बाल आयोग की टीम ने शनिवार को स्कूल और हॉस्टल का निरीक्षण किया। आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि स्कूल का संचालन दिल्ली में पंजीकृत एक ट्रस्ट कर रहा है, जिसके लिए किसी प्रकार की शैक्षणिक मान्यता संबंधित प्राधिकरणों से नहीं ली गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्री-प्रेपरेटरी स्कूल की संचालिका नजदीक में किराए के एक भवन में मानसिक अक्षम बच्चों के लिए हॉस्टल चलाती हैं। टीम के निरीक्षण में हॉस्टल की स्थिति अत्यंत जर्जर मिली। वहां किसी भी प्रकार के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। न ही उसके संचालन के लिए कोई वैधानिक अनुमति ली गई।
विज्ञापन


मां ने दर्ज कराई शिकायत
आयोग ने बताया कि एक महिला ने अपने मानसिक तौर पर कमजोर दो बेटों को हॉस्टल में संवेदनशील और सुरक्षित देखभाल की उम्मीद में छोड़ा था। वह उनसे मिलने पहुंचीं तो बच्चों ने बाहर जाने की जिद की। आरोप है कि हॉस्टल से बाहर आने पर दोनों भाइयों ने बताया कि रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक अटेंडेंट उनके साथ यौन शोषण करता है। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह बनारस का रहने वाला है। 16 मई से हॉस्टल में कार्यरत था। उसका पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) नहीं कराया गया था। डॉ. खन्ना ने बताया कि फिलहाल प्री-प्रेपरेटरी स्कूल को बंद कर दिया गया है। बाल कल्याण समिति और संबंधित विभागों की निगरानी में इस पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। आगामी सोमवार को वहां पढ़ रहे अन्य 15 बच्चों से समिति बातचीत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed